फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Chittorgarh News: CBN Cracks Down on Drug Smuggling, Two Arrested with 1,146 Kg Doda Chura Consignment

Chittorgarh News: मादक पदार्थ तस्करी पर सीबीएन का शिकंजा, 1146 किलो डोडाचूरा की खेप के साथ दो गिरफ्तार

Sat, 22 Aug 2026 07:28 PM IST
चित्तौड़गढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Sat, 22 Aug 2026 07:28 PM IST
सार

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सीबीएन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1146.460 किलो डोडाचूरा बरामद किया है। टीम ने ट्रक चालक और उसके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच के बाद अब पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं।

विज्ञापन
Chittorgarh News: CBN Cracks Down on Drug Smuggling, Two Arrested with 1,146 Kg Doda Chura Consignment
सीबीएन टीम द्वारा जब्त ट्रक व डोडा चूरा

विस्तार

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की मध्यप्रदेश इकाई ने मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1,146.460 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान राजस्थान नंबर के एक टाटा ट्रक को भी जब्त किया गया और चालक समेत उसमें सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


ब्यूरो को सूचना मिली थी कि बेगूं क्षेत्र से कटुन्दा मोड़ होते हुए मारवाड़ की ओर एक टाटा ट्रक के जरिए डोडाचूरा की अवैध खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर उप नारकोटिक्स आयुक्त कार्यालय से विशेष निवारक टीम को नीमच से संदिग्ध मार्ग पर रवाना किया गया।
विज्ञापन


टीम ने रायला से कटुन्दा मोड़ की ओर जाने वाले मार्ग पर निगरानी शुरू की। अधिकारियों के अनुसार रात में अत्यधिक अंधेरा होने और संभावित रूप से हथियारबंद पायलट वाहनों की मौजूदगी की आशंका के बावजूद टीम ने रणनीतिक तरीके से निगरानी जारी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jaipur: ‘इसे पीटने के लिए महिलाओं को बुलाओ’, बुजुर्ग ने मुझे पाकिस्तानी कहा; CJP की रेखा ने सुनाई बगरू की आपबीती


संदिग्ध टाटा ट्रक को रणनीतिक तरीके से रास्ता रोककर पकड़ा गया। वाहन में चालक के अलावा एक अन्य व्यक्ति सवार था। दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। उनकी पहचान राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के निवासी के रूप में बताई गई है। वाहन की तलाशी के दौरान ट्रक की बॉडी पर लगे लकड़ी के पट्टों और काले तिरपाल को हटाने पर 57 प्लास्टिक कट्टों में कुल 1,146.460 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ।

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने बरामद डोडाचूरा और उसके परिवहन में इस्तेमाल किए गए टाटा ट्रक को जब्त कर लिया। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक मामले में आगे की जांच जारी है। जांच एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि डोडाचूरा की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। साथ ही तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed