फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Newborn trafficking case: Female doctor from Punjab sent to jail.

नवजात खरीद-फरोख्त मामला: पंजाब की महिला चिकित्सक को भेजा जेल

Sat, 22 Aug 2026 07:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 22 Aug 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
Newborn trafficking case: Female doctor from Punjab sent to jail.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। नवजात की खरीद-फरोख्त के मामले की जांच आगे बढ़ रही है। पुलिस ने वीरवार को पंजाब की एक महिला चिकित्सक को गिरफ्तार किया था। उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जबकि इससे पहले गिरफ्तार मुख्य आरोपी समेत दो को 24 अगस्त तक रिमांड पर पुलिस को सौंपा गया है।
आरोपियों से पूछताछ में ही महिला चिकित्सक का नाम सामने आया था। महिला चिकित्सक बच्चों की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क से जुड़ी हुई थी। पुलिस अब उसके संपर्कों और गिरोह में उसकी भूमिका की जांच कर रही है। डीसीपी मयंक मिश्रा के अनुसार मामले में अब तक 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनसे पांच बच्चों को बरामद किया जा चुका है।
विज्ञापन

गिरोह के सरगना परगट सिंह उर्फ लाड़ी और उसके साथी मुखपाल सिंह को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों 24 अगस्त तक रिमांड पर हैं और पूछताछ की जा रही है। जांच में सामने आया कि गिरोह लंबे समय से नवजात की खरीद-फरोख्त में सक्रिय था। गौरतलब है कि मार्च महीने में नवजात तस्करी के इस नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआत में पुलिस ने एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। करीब पांच महीने बाद मुख्य आरोपी पुलिस पकड़ में आया है। अभी लगातार कार्रवाई जारी है। जांच में पुलिस को पता चला है कि गिरोह के माध्यम से 60 से अधिक बच्चों की खरीद-फरोख्त किए जाने की आशंका है।

वर्जन
नवजात बच्चों की तस्करी के मुख्य आरोपी परगट सिंह उर्फ लाड़ी व उसका साथी मुखपाल 24 अगस्त तक रिमांड पर हैं। इनसे पूछताछ में ही महिला चिकित्सक को गिरफ्तार किया गया था। उसे जेल भेज दिया गया है। अभी इनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपियों से कई और खुलासे होने की उम्मीद है।

-मयंक मिश्रा, डीसीपी, बहादुरगढ़।



-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed