फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Walls collapsed at two locations during the rain; one person died.

Gurugram News: बारिश में दो जगह गिरीं दीवारें, एक की मौत

Sat, 22 Aug 2026 07:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
Walls collapsed at two locations during the rain; one person died.
तीन बच्चों समेत नौ घायल, पुलिस ने घायलों को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में देर रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण दीवार गिरने के दो अलग-अलग हादसों में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों समेत नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहला हादसा 21 अगस्त की रात राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र के सूरत नगर फेज-2 में हुआ, जहां झुग्गी पर दीवार गिरने से घायल हुई महिला ने दिल्ली के अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरा हादसा खेड़की दौला थाना अंतर्गत सेक्टर-84 में हुआ, जहां एक निर्माणाधीन दीवार गिरने से उसके पास सो रहा श्रमिक परिवार मलबे में दब गया।
एक ही परिवार के सात लोग घायल
खेड़की दौला थाना के अंतर्गत सेक्टर-84 में 21 अगस्त की देर रात हुई बारिश में निर्माणाधीन दीवार गिर गई। दीवार के गिरने से उसके पास सो रहे श्रमिक परिवार के सात लोग मलबे में दबकर घायल हो गए। घायलों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। दीवार गिरने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास रहने वाले लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिसके बाद खेड़कीदौला थाने की पुलिस व एंबूलेंस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस टीम व एंबूलेंस कर्मचारियों ने सभी घायलों को दीवार के मलबे से निकालकर सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन

घायलों की पहचान डिंपल, सिंपल, अभिषेक, सुषमा, राजकली, शिवांसी व प्रियांशू के रूप में की गई है। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की हालत फिलहाल ठीक है और खतरे से बाहर हैं। पुलिस के अनुसार, परिवार मूल रूप से बिहार के पटना का रहने वाला है। परिवार के लोग सेक्टर-84 में स्थित शमशेर सिंह की टाइल बनाने वाली फैक्टरी में श्रमिक का काम करते हैं। पुलिस की जांच में सामने आया कि फैक्टरी संचालक की ओर से पीछे की तरफ श्रमिकों के रहने के लिए कुछ कच्चे कमरे व टीनशेड बनाए गए हैं। उक्त परिवार भी उन्हीं में से एक कमरे में रह रहा था। बताया जा रहा है कि इन कच्चे कमरों के पास एक दीवार बनाई जा रही थी। 21 अगस्त की रात को हुई तेज बारिश से उक्त निर्माणाधीन दीवार कमजोर होकर गिर गई। पुलिस फैक्टरी संचालक से भी पूछताछ कर रही है। मामले में खेड़कीदौला थाने में कोई शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
दीवार ढहने से झुग्गी में सो रहे परिवार के तीन सदस्य घायल, महिला की मौत
राजेंद्रा पार्क थाना के अंतर्गत सूरत नगर फेज-2 में 20 अगस्त की रात को दीवार ढहकर एक झुग्गी पर गिर गई। हादसे में महिला सहित कुल तीन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घायलों को उपचार के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में ले जाया गया था, जहां एक महिला की मौत हो गई। मृत महिला के पहचान के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। बताया जा रहा है कि उक्त परिवार किसी अन्य प्रदेश से आकर झुग्गी में रह रहा है और कूड़ा बीनने का काम करते हैं। दीवार ढहने मामले के बारे में राजेंद्रा पार्क थाने और आनंद गार्डन चौकी की पुलिस ने कोई भी जानकारी होने से इंकार किया है। राजेंद्रा पार्क थाने के प्रभारी व इंस्पेक्टर राजेश का कहना है कि दीवार ढहकर महिला की मौत बारे में कोई जानकारी नहीं है।

---------------------------
घायलों को गंभीर चोटें नहीं आई थी और उनको नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में कोई शिकायत मिलती है तो उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। -रविंद्र, इंस्पेक्टर व प्रभारी, खेड़कीदौला थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article