फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Professor injured in road accident dies; FIR registered.

Noida News: सड़क हादसे में घायल प्रोफेसर की मौत, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 22 Aug 2026 07:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
Professor injured in road accident dies; FIR registered.
सड़क हादसे में घायल प्रोफेसर की मौत, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

रबूपुरा (संवाद)। गौड़ यमुना सिटी सोसाइटी में किसी वाहन की टक्कर से घायल हुए बुलेट सवार प्रोफेसर की इलाज के दौरान मौत हो गई। ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। प्रोफेसर के परिजनों ने शनिवार को रबूपुरा कोतवाली में शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि मूल रूप से उन्नाव के अटल बिहारी नगर कॉलोनी निवासी डॉ. सौरभ प्रताप सिंह दनकौर स्थित गलगोटिया यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। वह गौड़ यमुना सिटी सोसाइटी में रहते थे। 15 अगस्त की शाम सौरभ किसी काम से बुलेट बाइक से अपने फ्लैट से मार्केट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर हालत में आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed