{"_id":"23ddba9ab3cf46d9fb67acf6a73ce858","slug":"drunken-faces-drunk-young-man-blew-himself-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे मेें धुत युवक ने खुद को जिंदा फूंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे मेें धुत युवक ने खुद को जिंदा फूंका
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 21 Jan 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। नशे में धुत युवक ने सूने घर में मिट्टी का तेल छिड़कर खुद को आग के हवाले कर दिया। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
शहर के केवटरा मोहल्ला निवासी चंद्रपाल (38) पुत्र नत्थू ने बुधवार की रात घर में नशे की हालत में मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। घटना के समय पत्नी सावित्री बच्चों के साथ पड़ोस में निमंत्रण में गई थी।
पड़ोसियों ने छप्पर तोड़कर आग बुझाई और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। कुछ ही देर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। छोटे भाई छोटू ने बताया कि मृतक के नाम चार बीघे जमीन थी।
अब सिर्फ पांच बिस्वा बची है। बाकी सब बेच डाली। वह नशे का लती था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।