फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Cooking kills teenager, death

खाना बनाते किशोरी झुलसी, मौत

Mon, 02 Oct 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा Updated Mon, 02 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन

बांदा। गैस चूल्हे पर खाना बनाते समय झुलसी किशोरी की जिला अस्पताल में मौत हो गई। एक अन्य घटना में खौलते दूध से बालिका झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। क्षेत्र के मऊ गांव में सलोनी (14) पुत्री रामजी विश्वकर्मा रविवार को शाम आग से झुलस गई। परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बबेरू लाए। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। सलोनी तीन बहनों में बड़ी थी। पिता मुंबई में मजदूरी करता है। मर्का थानाध्यक्ष रामचंद्र पटेल ने बताया कि आग से झुलसने में किशोरी की मौत हुई है। पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करवाया गया है। उधर, थाना क्षेत्र के गुजैनी गांव की तीन साल की शिखा पुत्री इंद्रजीत रविवार को शाम गरम दूध से झुलस गई। पिता ने बताया कि गैस में रखे उबलते दूध में हाथ लगने से ऊपर गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed