बाबू सिंह कुशवाहा व पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। एनएचआरएम घोटाले के आरोपी पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा, पत्नी शिवकन्या समेत नौ लोगों के खिलाफ अतर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है। इन पर अवैध ढंग से आय से ज्यादा खर्च का मामला है। उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान झांसी निरीक्षक रामनिवास सिंह ने बुधवार को थाने में दी तहरीर में कहा है कि पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा निवासी पखरौली (बबेरू) ने लोक सेवक के रूप में कार्यरत रहकर पूरी अवधि में 2474926 रुपये अर्जित किए थे। श्री कुशवाहा ने भागवत प्रसाद एजूकेशनल एंड वेल्फेयर ट्रस्ट चिल्ला रोड बांदा व तथागत ज्ञान स्थली हायर सेकेंड्री स्कूल अतर्रा के भवन निर्माण में 26.68 करोड़ खर्च किए। इन दोनों ही ट्रस्टों का गठन अपने परिजनों और मित्रों के नाम पर किया। पद का दुरुपयोग कर अवैध स्रोतों से धन अर्जित करने पर पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम व 120 बी आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज की।