फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Car turned over on highway, hemp and currency recovered

हाइवे पर कार पलटी, गांजा और करेंसी बरामद

Fri, 22 Dec 2017 11:04 PM IST
बांदा
बांदा Updated Fri, 22 Dec 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
Car turned over on highway, hemp and currency recovered
हाइवे पर पलटी कार की छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अतर्रा/गिरवां। पपरेंदा से चित्रकूट जा रही तेजरफ्तार कार नेशनल हाइवे पर खंती में पलट गई। इसमें दो पैकेटों में गांजा और लगभग 44 हजार रुपये बरामद हुए। चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कार मालिक भाग निकला। पुलिस अधीक्षक ने भी मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन



शुक्रवार को दोपहर गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव के पास बांदा से चित्रकूट की तरफ जा रही तेजरफ्तार कार असंतुलित होकर खंती में जा गिरी। राहगीर व ग्रामीण कार सवार को बचाने में जुट गए। लेकिन कार मालिक और चालक उनसे अभद्रता कर दूर रहने को कहने लगे। इस पर ग्रामीणों को कुछ संदेह हुआ। इसी बीच यूपी-100 आ गई। पुलिस कर्मियों ने कार की डिग्गी में रुपये बिखरे देखकर गिरवां थाना और खुरहंड चौकी को सूचना दी।
विज्ञापन



गिरवां थाना प्रभारी विवेक प्रताप सिंह व खुरहंड चौकी प्रभारी राकेश सिंह ने आकर कार की तलाशी ली। इसमें दो पैकेटों में भरा 12 किलो 250 ग्राम गांजा और 43,755 रुपये बरामद किए। पुलिस ने कार चालक चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र सेवक को गिरफ्तार कर लिया। कार मालिक चकमा देकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक वह बांदा डिपो में संविदा चालक बताया गया। करीब ढाई माह से ड्यूटी से नदारद है। पुलिस अधीक्षक शालिनी ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने फरार आरोपी को गिरफ्तार करने और बांदा व चित्रकूट में गांजा तस्करों को ढूंढने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed