{"_id":"60926c478ebc3ed9b70a8ae6","slug":"brutal-murder-of-a-young-man-in-banda","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: खदानकर्मी की पत्थर से कुचलकर हत्या, पिता की तहरीर पर दो के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बांदा: खदानकर्मी की पत्थर से कुचलकर हत्या, पिता की तहरीर पर दो के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
Wed, 05 May 2021 03:31 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बांदा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 05 May 2021 03:31 PM IST
सार
लहुरेटा गांव स्थित केन नदी में कात्यायिनी ग्रुप का बालू खनन पट्टा है। खदान से कुछ फर्लांग दूर ठेकेदार ने चेक पोस्ट बनाया है। यहां मतेथू (सुरयावा, भदोही) गांव निवासी शुभम सिंह उर्फ रवि पुत्र विनोद सिंह तैनात था। वह ट्रकों को टोकन आदि दे रहा था।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर मौजूद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा जिले में नरैनी कोतवाली क्षेत्र के लहुरेटा गांव स्थित बालू खदान में 25 वर्षीय युवक की दिनदहाड़े पत्थर से कूचकर हत्या कर दी। उप जिलाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक ने पहुंचकर सुरक्षा गार्डों व अन्य खदान कर्मियों के बयान दर्ज किए।
लहुरेटा गांव स्थित केन नदी में कात्यायिनी ग्रुप का बालू खनन पट्टा है। खदान से कुछ फर्लांग दूर ठेकेदार ने चेक पोस्ट बनाया है। यहां मतेथू (सुरयावा, भदोही) गांव निवासी शुभम सिंह उर्फ रवि पुत्र विनोद सिंह तैनात था। वह ट्रकों को टोकन आदि दे रहा था।
बुधवार को सुबह करीब नौ बजे अज्ञात हमलावर आया और शुभम पर पत्थर से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चेक पोस्ट में डंडाधारी दो प्राइवेट सुरक्षा कर्मी भी तैनात थे लेकिन जब तक वे कुछ समझ पाते हत्यारोपी भाग गया। सुरक्षा गार्ड अजय ने घटना की सूचना खदान संचालक और पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन कुमार और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सविता श्रीवास्तव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर खदान कर्मियों से पूछताछ की। खदान कर्मियों ने घटना की वजह स्थानीय दबंगों को बालू का अवैध खनन और परिवहन से रोकना बताया है।
मृतक के मामा अभिजीत सिंह ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ दबंग जबरन बालू भरने और ट्रैक्टर निकालने को लेकर विवाद करते थे। जान से मारने की धमकी देते थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि पिता की तहरीर पर लहुरेटा गांव निवासी सिरोज खां व सागर खां के विरुद्ध हत्या समेत संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गई हैं।