फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Brother-in-law attacked Sentenced to 5 years

भाभी पर हमले में देवर को 5 साल की सजा

Sat, 29 Oct 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 29 Oct 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law attacked Sentenced to 5 years
डेमो पिक
भाभी पर जानलेवा हमले में अदालत ने देवर को पांच साल की कैद व 5000 रुपये जुर्माना से दंडित किया। जुर्माना अदा न करने पर तीन माह जेल में और रहना होगा।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के मुताबिक अतर्रा थाना क्षेत्र के प्रसाद का पुरवा (बिसंडा रोड) निवासी सुखराम पुत्र कल्लू प्रसाद ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 9 जून 2014 को वह अपनी बहन संतोषी देवी की ससुराल बान बाबा का पुरवा (नगनेधी) गया था। संतोषी आंगन में चारपाई पर लेटी थी। तभी तड़के देवर राजू उर्फ प्रकाशचंद्र पुत्र रघुनंदन सेन ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बचाने में वह भी घायल हो गया। खून से लथपथ बहन को उसने सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।


विवेचनाधिकारी ने जांच के बाद आरोपी राजू उर्फ प्रकाशचंद्र के विरुद्ध अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। अपर सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायाधीश (द्वितीय) अनिल कुमार (पंचम) की अदालत में सुनवाई के दौरान सहायक शासकीय अधिवक्ता फेरन सिंह पाल ने छह गवाह पेश किए। शनिवार को न्यायाधीश ने अभियुक्त को दोष सिद्ध पाते हुए सजा व जुर्माना से दंडित किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed