फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda ran prisoner arrested in Allahabad

इलाहाबाद से भागा कैदी बांदा में गिरफ्तार

Wed, 13 Jul 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 13 Jul 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Banda ran prisoner arrested in Allahabad
जेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

इलाहाबाद/बांदा। सेंट्रल जेल नैनी से इलाज की खातिर एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया सजायाफ्ता कैदी नंदकिशोर सोमवार की आधी रात बेड से उठकर भाग गया। निगरानी में तैनात दोनों बंदी रक्षक नींद में डूबे रहे।

विज्ञापन


रात में दूसरे बंदी रक्षक ड्यूटी पर आए तो पता चला कि कैदी भाग गया। पहले से तैनात बंदी रक्षक उसकी तलाश में भटक रहे हैं। रात भर खोजबीन के बाद मंगलवार सुबह अफसरों को इस बारे में खबर दी गई। जेल अफसरों ने आकर जानकारी लेने के बाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया। लापरवाही में दोनों बंदी रक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। उधर, फरार कैदी को बांदा में गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


 बांदा जिले में अतर्रा क्षेत्र के बल्लान गांव का नंद किशोर पुत्र रामदास हत्या की वारदात में आरोपी था अदालत से उसे सजा सुनाए जाने पर 29 मई को बांदा जिला कारागार से सेंट्रल जेल नैनी स्थानांतरित किया था। पेट और हड्डी से जुड़ी गंभीर बीमारी के इलाज की खातिर उसे सात जुलाई को एसआरएन अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। सोमवार दिन में बंदी रक्षक आशुतोष गुप्ता और अरुण कुमार को उसकी निगरानी में तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधी रात बाद करीब एक बजे दूसरे दो बंदी रक्षक ड्यूटी पर आए तो पता चला कि कैदी फरार हो गया है। पहले से तैनात दोनों बंदी रक्षक उसकी खोजबीन में लगे थे। सुबह तक तलाश करने के बाद बंदी रक्षकों ने यह जानकारी जेल अफसरों को दी तो खलबली मची।

वरिष्ठ अधीक्षक के साथ ही जेलर और डिप्टी जेलर अस्पताल पहुंचे। बंदी रक्षकों ने खुद को बचाने के लिए कहानी गढ़ी, लेकिन घोर लापरवाही की वजह से उन दोनों को निलंबित कर दिया गया। साथ ही कोतवाली में फरार कैदी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया।


बांदा पुलिस को भी जानकारी दी गई। उधर, अतर्रा थानाध्यक्ष केएन सिंह ने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से गांजा बरामद किया। रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed