फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   युवती ने ससुराल में फांसी लगाकर जान दी

युवती ने ससुराल में फांसी लगाकर जान दी

Sun, 05 Nov 2017 12:18 AM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
युवती ने ससुराल में फांसी लगाकर जान दी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। शादी के नौ माह बाद ससुराल में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के डांडीपुरवा (महोखर) निवासी मोहिनी (21) पत्नी मोनू सिंह ने शुक्रवार की दोपहर कमरे की खिड़की पर अंगोछा बांधकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद कमरे में आए पति ने शव लटकता देखा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


उधर, पति ने कहा कि घर में किसी प्रकार का विवाद नहीं था। दूसरी तरफ मोहिनी के पिता बिलगांव, बिसंडा निवासी जगतपाल सिंह ने बताया कि नौ माह (फरवरी में) पूर्व मोहिनी की शादी की थी। आरोप लगाया कि दहेज के लिए ससुराल में पुत्री को प्रताड़ित किया जाता था। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने उसकी हत्या कर शव फांसी पर टांग दिया। पुलिस उपाधीक्षक (नगर) राघवेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल पिता ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


-पिता ने ससुरालियों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप
-एसपी बोले, तहरीर मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई होगी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed