फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   खेतिहर मजदूर का शव पगडंडी के किनारे मिला

खेतिहर मजदूर का शव पगडंडी के किनारे मिला

Sun, 16 Sep 2018 11:37 PM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खेतिहर मजदूर का शव पगडंडी के किनारे मिला
बांदा। घर से खेत के लिए निकले खेतिहर मजदूर का शव कुछ घंटों के बाद गांव के बाहर कच्चे रास्ते की पगडंडी पर पड़ा मिला। मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन


घटना चिल्ला थाना क्षेत्र की है। लौमर गांव का रामबहादुर (35) पुत्र ननकारी निषाद शनिवार को शाम घर से खेत जाने की बात कहकर निकला था। तड़के यूपी-100 पुलिस ने उसका शव पगडंडी किनारे पड़ा देखा। शिनाख्त कराकर घरवालों को सूचना दी।
विज्ञापन


थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के छोटे भाई राजू निषाद ने आरोप लगाया कि उसके भाई रामबहादुर की हत्या की गई है। दो दिन पूर्व पड़ोस में ही रहने वाले मौसेरे भाई से रामबहादुर का झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजू ने आशंका जताई कि इसी विवाद में उसके भाई को मारा गया है। उसके जिस्म और सिर पर चोटें थीं। राजू के मुताबिक उसने इसी आशय की तहरीर थाने में दी है। उधर, थाने के उप निरीक्षक रमेश यादव ने बताया कि फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार हैक। उसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed