{"_id":"59beb8904f1c1b1a688b518d","slug":"41505671312-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में पिटाई से घायल युवती की कानपुर में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल में पिटाई से घायल युवती की कानपुर में मौत
Updated Sun, 17 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नरैनी (बांदा)। ससुराल में घायल युवती की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता ने पुलिस को दी तहरीर में पति समेत ससुरालीजनंों पर दहेज के लिए पीटकर मार डालने का आरोप लगाया है। कहा कि मृत्यु से पूर्व पुत्री ने आपबीती बताई थी।
घटना कोतवाली क्षेत्र के लहुरेटा गांव की है। मंगलवार को शबनम (25) पत्नी शमशाद ससुराल में पति की पिटाई से घायल हो गई थी। उसके अंदरूनी चोटें थीं। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से उसे 12 सितंबर को कानपुर रेफर कर दिया था। वहां इलाज हो रहा था। शनिवार रात मौत हो गई। रविवार को शबनम के पिता शरीफ (रंजीतपुर) ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि बेटी की शादी चार साल पूर्व हुई थी। दहेज के लिए ससुराल में उसे प्रताड़ित किया जाता था। आरोप लगाया कि पति, सास-ससुर व ननद की पिटाई से उसकी मौत हुई। यह भी बताया कि इलाज के दौरान शबनम ने उससे आपबीती बताई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। कोतवाली पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
-पिता ने ससुरालीजनों के खिलाफ दी हत्या की तहरीर