फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   ससुराल में फांसी पर झूल गईं दो युवतियां

ससुराल में फांसी पर झूल गईं दो युवतियां

Sat, 09 Jun 2018 11:44 PM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
ससुराल में फांसी पर झूल गईं दो युवतियां
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। ससुराल में फांसी लगाकर अलग-अलग हुई दो घटनाओं में दो युवतियों की मौत हो गई। दोनों ही मामलों में मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई हैं।

पहली घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव की है। सगीर अहमद की पत्नी शफीकुन निशा (36) ने शुक्रवार को दोपहर घर में खपरैल पर अपनी साड़ी बांधकर फांसी लगा ली। घटना के समय उसका पति और नाबालिग बेटा शुक्र की नमाज अदा करने गए हुए थे। दोपहर बाद पिता-पुत्र लौटे तो शफीकुन का शव फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन


इसी बीच मृतका के गांव गोरे पुरवा (नरैनी) में खबर पहुंच गई। मायके वालों ने फोन पर ससुराल वालों को खबरदार किया कि उनके न आने तक शव से छेड़छाड़ न की जाए। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देर रात मायके वाले भी पहुंच गए। पति ने बताया कि सुबह से घर में सबकुछ ठीकठाक था। शफीकुन ने इकलौते पुत्र हसनैन को खुद खाना बनाकर खिलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मृतका के भाई गोरे पुरवा (नरैनी) निवासी लल्लू ने आरोप लगाया कि सगीर के घर की एक महिला से संबंध थे। बहन इसका विरोध करती थी तो वह मारता-पीटता था। घटना वाले दिन भी सुबह उसे डंडों से पीटा था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद वह पुलिस में तहरीर देगा।

एक अन्य घटना में कोतवाली नगर के बांधा पुरवा में राजी (28) पत्नी रज्जी यादव की शनिवार को सुबह ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुरालीजनों का कहना है कि राजी ने घर के नजदीक बेरी के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

दूसरी तरफ मृतका के पिता गोधनी (तिंदवारी) गांव निवासी भुरुवा का आरोप है कि जब वह पहुंचा तो शव घर से कुछ दूर जमीन पर पड़ा मिला। गले में फंदा या ऐसा कोई निशान भी नजर नहीं आया। पिता ने आशंका जताई कि हत्या की गई है। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई करेगा। मृतका के दो पुत्र व एक पुत्री है।


इनसेट
आर्थिक तंगी में युवक ने फांसी लगाई
बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के कैरी गांव में केशबाबू (30) पुत्र फतेह बहादुर ने शुक्रवार को दोपहर घर में अपनी पत्नी की साड़ी से खपरैल में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त घर के सभी लोग बाहर थे। पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों ने बताया कि आर्थिक स्थिति कमजोर है। केशबाबू के छह बच्चे हैं। मजदूरी से उनका पालन काफी दूभर हो रहा था। वह परेशान रहता था। ब्यूरो


मार्ग हादसों में दो भाई समेत छह राहगीर घायल
ब्रेकर में बाइक उछलने से गिरी महिला घायल
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। अलग-अलग मार्ग हादसों में बाइक सवार दो भाई समेत आधा दर्जन राहगीर घायल हो गए। ब्रेकर में बाइक उछलने से पति के साथ ससुराल जा रही युवती गिरकर घायल हो गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक युवक को कानपुर रेफर किया है।
बिसंडा थाने के बिलगांव निवासी लवलेश (22) पुत्र चंद्रभूषण शनिवार को बाइक पर अतर्रा से गांव जाते समय रास्ते में बोलेरो की टक्कर से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, बबेरू थाने के उमरी गांव निवासी माया (35) पत्नी ननकू शनिवार को बाइक पर पति के साथ बबेरू जाते समय गांव के नजदीक ब्रेकर में उछलकर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। तिंदवारी थाने के छितैनी गांव निवासी बीना (26) पत्नी अनिल कुमार पति के साथ मायके बरौंधा से ससुराल आ रही थी। गांव के निकट मोड़ में बाइक से गिरकर घायल हो गई। देहात कोतवाली के लोधौरा पिपरी गांव निवासी रज्जाक (20) मुसलू व भाई चुन्नू मोटरसाइकिल से बांदा आते समय झील का पुरवा में दूसरी बाइक से टकराकर घायल हो गए। रज्जाक को नाजुक हालत में जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। दूसरी मोटरसाइकिल सवार नानाभाई (25) पुत्र रामकुमार निवासी टिकरी भी घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया। रज्जाक बाइक में बालू ढोने का काम करता है।
अन्य घटना में राजूपाल (25) पुत्र बुटू पाल निवासी गौरिहार (छतरपुर) बाइक से खड्डी आ रहा था। रास्ते में गिरकर घायल हो गया। वह नशे की हालत में था। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दुकानदारों ने अधेड़ किया लहूलुहान
बांदा। नगर कोतवाली क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौराहे में सब्जी खरीदते समय दुकानदारों ने देहात कोतवाली के पिपरी गांव निवासी चंद्रभान (50) पुत्र अमर सिंह को पीटकर घायल कर दिया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने घायल का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया। दो सब्जी विक्रेताओं को हिरासत में लिया है।

तीन युवतियों ने जहर खाया
बांदा। घरेलू कलह में युवती ने ससुराल में जहर खा लिया। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के गहबरा गांव निवासी रानी (26) पत्नी डंगवा ने शनिवार को दोपहर घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत खराब होने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी लाए। यहां से नाजुक हालत में डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एक अन्य घटना में गिरवां थाना क्षेत्र के मकरी गांव में विनीता (28) पत्नी राकेश ने शनिवार को सुबह जहर खा लिया। परिजनों ने घटना की वजह घरेलू कलह बताई है। बदौसा थाना क्षेत्र के देवखेर गांव निवासी अमीन की पत्नी कोमल (19) ने शुक्रवार की रात किसी बात से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रवेश परीक्षा में 6 बच्चे उत्तीर्ण
बबेरू। नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में एसआरबी एकेडमी स्कूल के छह छात्रों ने बाजी मारी। प्रधानाचार्य सुधांशु विजय ने बताया कि विद्यालय के छात्र संजीव यादव, नरेंद्र कुमार, साजन वर्मा, संगीता देवी, अर्जुन कुमार व रहमत अली ने प्रवेश परीक्षा दी थी। इनमें सभी उत्तीर्ण हुए हैं। प्रबंधक राकेश यादव ने बताया कि विद्यालय की शिक्षिका अंजली देवी, गुलवशा मोहम्मद, हुसैन की ने बच्चों की परीक्षा संबंधी तैयारी लगन के साथ कराई थी।


परीक्षा नतीजे के विरोध में छात्रों ने किया प्रदर्शन
अतर्रा। कामता प्रसाद शास्त्री महाविद्यालय के छात्रों ने वार्षिक परीक्षा परिणाम के पुनर्मूल्यांकन की मांग लेकर तहसील परिसर में विरोध-प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।

छात्र नेता अभिषेक वाजपायी की अगुवाई में शनिवार को प्रदर्शन में छात्रों ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों के साथ ज्यादती कर रहा है। कापियों का गलत ढंग से मूल्यांकन कर उन्हें फेल किया गया है। यह छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। दोबारा परीक्षा परिणाम घोषित कराने की मांग की। नायब तहसीलदार श्याममणि त्रिपाठी ने ज्ञापन भेजने का आश्वासन दिया। सिद्धार्थ गुप्ता, रवि सोनकर, आशीष गौरव, निष्कर्ष निषाद इत्यादि छात्र शामिल रहे।

ससुराल में फंदे पर झूलीं दो युवतियां
अलग-अलग घटनाओं में की आत्महत्या
मायके वालों ने लगाया प्रताड़ना और हत्या का आरो
बांदा शहर और बिसंडा थाना क्षेत्रों की घटनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed