{"_id":"5988b2ae4f1c1b6d2d8b47d6","slug":"31502130862-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत की रखवाली कर रहे वृद्ध किसान की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत की रखवाली कर रहे वृद्ध किसान की हत्या
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा/ओरन। अन्ना जानवरों से धान की फसल बचाने के लिए खेत में रात बिता रहे वृद्ध किसान की बरछी या किसी धारदार हथियार से गोदकर हत्या कर दी गई। उसके सिर पर गहरे घाव पाए गए हैं। पुत्र ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बिसंडा थाना क्षेत्र के जरोहरा गांव में महरजवा प्रजापति (60) पुत्र भुलुवा प्रजापति रविवार की रात खेत की रखवाली कर रहा था। अन्ना जानवरों से फसल बचाने के लिए खेत की मेड़ पर बनी झुग्गी-झोपड़ी में रुका था। तभी रात में किसी समय अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए।
सोमवार को सुबह पुत्र रामसजीवन खेत गया तो बिस्तर पर खून से लथपथ शव पड़ा मिला। बिसंडा थाना और ओरन चौकी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुत्र बब्बू व भतीजे छुटकू ने बताया कि गांव में किसी से रंजिश नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर शराब की खाली बोतल और दो गिलास मिले। रक्षाबंधन पर उसकी दोनों पुत्रियां संगीता व सुनीता अपनी ससुराल से मायके भाइयों को राखी बांधने आईं थीं। पिता की हत्या से रक्षाबंधन की खुशियां कोहराम में बदल गईं।
उधर, बिसंडा थानाध्यक्ष केपी दुबे ने बताया कि वृद्ध के सिर पर गहरे जख्म पाए गए हैं। शरीर का अन्य भाग पूरी तरह सही सलामत था। उन्होंने बताया कि आसपास के खेतों में मौजूद लोगों से भी कोई जानकारी नहीं पता चल पाई। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के पुत्र बब्बू ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
-अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से किए वार
-घटनास्थल पर शराब की बोतल व गिलास मिले
-पुत्र ने दर्ज कराई अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो