फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman accused of stealing jewelry at a home she visited while looking for a job.

Ghaziabad News: नौकरी की तलाश में घर आई महिला पर गहने चोरी का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Woman accused of stealing jewelry at a home she visited while looking for a job.
कौशांबी। थानाक्षेत्र में एक महिला के घर पर परिचित युवती अलमारी में रखे लाखों रुपये कीमत के तीन मंगलसूत्र समेत अन्य ज्वेलरी लेकर भाग गई है। यह आरोप लगाते हुए महिला ने कौशांबी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शक के आधार पर जांच शुरू कर दी है। वैशाली सेक्टर-पांच कामना अपार्टमेंट निवासी अनिता अहिरवार ने पुलिस को बताया कि वह एक घरेलू सहायिका हैं और रामप्रस्थ इलाके में काम करती हैं। वहां पर एक आगरा निवासी कनक भी बच्चे संभालतने का काम करती थी। इसी दौरान जान पहचान हुई तो वह शादी करके कहीं बाहर चली गई। अब उसने रहने के लिए शरण मांगी तो 12 अगस्त को युवती उनके घर पर आकर ठहर गईं। अगले दिन उसने दिल्ली, गाजियाबाद में नौकरी तलाश की और वह 15 अगस्त को सुबह बिना बताए घर से चली गई। आठ दिन बाद उन्होंने कुछ सामान निकालने के लिए अलमारी खोली तो जेवरात चोरी हो चुके थे। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed