फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Labourer found hanging from a tree 100 metres from home; dies.

Bulandshahar News: घर से सौ मीटर की दूरी पर पेड़ से लटका मिला मजदूर, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Labourer found hanging from a tree 100 metres from home; dies.
डिबाई। थाना क्षेत्र के गांव खुर्द बुढ़ानपुर में 55 वर्षीय मुनेश पुत्र मुंशीलाल घर से करीब 100 मीटर दूर नीम के पेड़ से लटके मिले। बुधवार सुबह ग्रामीण जब खेतों पर जा रहे थे, उन्होंने मुनेश को रस्सी से पेड़ से लटका देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने मुनेश की पत्नी चंद्रवती और परिवार के अन्य लोगों को सूचना दी। परिवार के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मुनेश को पेड़ से नीचे उतारा। हालांकि, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। टीम ने वहां से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। सीओ मधूप कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

धर्मपुर रिपोर्टिंग चौकी क्षेत्र के खुर्द बुढ़ानपुर निवासी अरुण ने बताया कि वह अपने दो भाइयों के साथ दिल्ली में सिलाई करते हैं। उनके पिता मुनेश मां चंद्रवती के साथ घर पर रहते थे और मजदूरी करते थे। मंगलवार रात खाना खाने के बाद मुनेश सोने चले गए थे। अरुण ने किसी भी पारिवारिक कलह या रंजिश से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed