फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   First an extortion call, now shots fired at the salon.

Mohali News: पहले रंगदारी की कॉल, अब सैलून पर चलाईं गोलियां

Thu, 03 Sep 2026 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
First an extortion call, now shots fired at the salon.
मोहाली। पहले रंगदारी की कॉल और अब सैलून पर फायरिंग। मोहाली के सेक्टर-80 के हेयर मास्टर सैलून को बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक सवार दो युवकों ने निशाना बनाया। स्प्लेंडर पर आए हेलमेट पहने युवकों ने सैलून के बाहर गोली चलाई, जो शीशे पर लगी। वारदात में कोई घायल नहीं हुआ। फायरिंग के बाद दोनों भाग निकले।
विज्ञापन

डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि सैलून के मैनेजर ने रात करीब साढ़े आठ बजे पुलिस को सूचना दी। प्रारंभिक जांच में दो युवकों के फायरिंग करने की बात सामने आई है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर बीएनएस की धारा 109 और 308 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक सैलून संचालक रश्मीत कपूर और साहिल कपूर को पहले भी रंगदारी के लिए कॉल आ चुकी है। इसी वजह से उन्हें चंडीगढ़ पुलिस की सुरक्षा मिलने की जानकारी है। पुलिस अब पुरानी रंगदारी की कॉल और फायरिंग के बीच कनेक्शन तलाश रही है। सूत्रों के अनुसार पहले चंडीगढ़ के हेयर मास्टर को निशाना बनाए जाने का इनपुट था लेकिन फायरिंग मोहाली के सैलून में हुई। हालांकि, अभी तक किसी गैंगस्टर की भूमिका की पुलिस ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीआईए समेत कई टीमें बनाई गई हैं। संदिग्ध ठिकानों पर छापे मारे जा रहे हैं और इलाके में नाकाबंदी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed