फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Theft at the locked house of an army soldier posted in Jammu.

Ballia News: जम्मू-कश्मीर में तैनात फौजी के बंद घर से 40 लाख की चोरी

Thu, 03 Sep 2026 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Theft at the locked house of an army soldier posted in Jammu.
जम्मू-कश्मीर में देश की सीमा की सुरक्षा में तैनात सेना के जवान आशीष कुमार के पुश्तैनी घर में चोरों ने करीब 40 लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया था।
विज्ञापन

घटना को करीब छह माह बीतने के बावजूद पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। कार्रवाई के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे जवान ने अब सोशल मीडिया पर अपनी पीड़ा साझा की है। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के हरनाटार गांव का है। जवान आशीष कुमार ने बताया कि गांव में पुश्तैनी मकान बंद रहता है। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने एक मार्च को मकान में ताले तोड़कर 18-19 बक्सों और अलमारियों को खंगाला। बहन की शादी के लिए रखे गहने, मां, पत्नी और भाभी के जेवर, नकदी, टीवी तथा पूजा घर में रखे चांदी के बर्तन समेत अन्य सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि एसपी से मिलने पर थाने और थाना स्तर से दरोगा के पास भेजा जाता है। थाना प्रभारी सुशील दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, अहम सुराग मिलते ही चोरी का खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed