फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two arrested for brutally beating a young man.

Ghaziabad News: युवक की बेरहमी से पिटाई करने के आरोप में दो गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for brutally beating a young man.
खोड़ा। खोड़ा थानाक्षेत्र में मंगलवार को युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में पुलिस ने बुधवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि वायरल वीडियो में एक युवक को चारपाई पर उल्टा लिटाकर डंडे से पीटा जाता दिखाई दे रहा है। वीडियो में मारपीट के साथ गाली-गलौज और अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया गया है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि युवक की पिटाई युवती से अफेयर के नाम पर की गई। उन्होंने कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वीडियो में नजर आ रहे खोड़ा निवासी कृष्णा और ऋषि को गिरफ्तार किया है। एसीपी ने बताया कि दोनों मामले दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है कि वीडियो कब और कहां बनाया गया तथा मारपीट की वास्तविक वजह क्या थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed