फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   रिटायर्ड शिक्षक के 22 और सेल्समैन के 18 हजार रुपये पार

रिटायर्ड शिक्षक के 22 और सेल्समैन के 18 हजार रुपये पार

Mon, 08 Jan 2018 11:54 PM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड शिक्षक के 22 और सेल्समैन के 18 हजार रुपये पार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। तिंदवारी इलाहाबाद बैंक में रिटायर्ड शिक्षक के बैग से उचक्के ने 22 हजार रुपये पार कर दिए। दूसरी घटना मटौंध में हुई। बैंक रुपये जमा करने आए शराब दुकान सेल्समैन की जेब से उचक्के ने रुपये पार कर दिए। दोनों घटनाओं में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

तिंदवारी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक राजकिशोर अवस्थी ने सोमवार को इलाहाबाद बैंक खाते से 22 हजार रुपये निकाले और बैग में रख लिए। पासबुक इंट्री देखने के दौरान बगल में खड़े युवक ने रुपये पार कर दिए और भाग निकला। बैंक से बाहर आने पर रिटायर्ड शिक्षक को रुपये पार होने की जानकारी हुई।
विज्ञापन


उसने बैंक प्रबंधक और पुलिस से शिकायत की। बैंक के प्रभारी प्रबंधक आशीष शर्मा ने बताया कि उचक्के की गिरफ्तारी के लिए वह पुलिस का पूरा सहयोग करेंगे। थाना उप निरीक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी से उचक्के की पहचान कर ली गई। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मटौंध में चांदन थोक निवासी इंद्रपाल सिंह शराब दुकान में सेल्समैन है। सोमवार को वह इलाहाबाद बैंक 47 हजार रुपये जमा करने गया था। तभी कैश काउंटर के पास किसी ने जेब से साढ़े 18 हजार रुपये पार कर दिए। काउंटर में जमा करने के लिए रुपये निकाले तब घटना की जानकारी हुई।


सूचना पर बैंक प्रबंधक अमित वर्मा ने होमगार्डों से संदिग्धों की तलाश कराई, लेकिन पता नहीं लगा। सेल्समैन की तहरीर पर थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। थानाध्यक्ष अनीता सिंह चौहान ने बताया कि पहचान की जा रही है।

रिटायर्ड शिक्षक और सेल्समैन के रुपये किए पार
दोनों घटनाएं तिंदवारी और मटौंध इलाहाबाद बैंक में हुईं
उचक्कों की पहचान के लिए पुलिस ने खंगाले फुटेज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed