फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   ससुराल में युवती ने फांसी लगाकर जान दी

ससुराल में युवती ने फांसी लगाकर जान दी

Wed, 21 Jun 2017 11:55 PM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
ससुराल में युवती ने फांसी लगाकर जान दी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। युवती ने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके वालों ने दहेज के लिए मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। उधर, अलग-अलग घटनाओं में दो किशोरों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गिरवां थाना क्षेत्र के अर्जुनाह गांव में मनोरमा (20) पत्नी कमल यादव ने मंगलवार को शाम ससुराल में कमरे का दरवाजा बंद कर पंखे में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो शव टंगा मिला। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के ससुर सुराजबाबू यादव के मुताबिक घटना के वक्त वह पत्नी के साथ घर के बाहर बैठा था। पति गांव में भंडारा में शामिल होने गया था। बताया कि चार दिनों पूर्व वह अहमदाबाद से घर लौटा है। आत्महत्या की वजह उसे नहीं मालूम।
विज्ञापन


उधर, चित्रकूट जनपद के पहाड़ी थाना क्षेत्र के बछरन गांव निवासी मृतका के भाई गया प्रसाद ने बताया कि 11 माह पूर्व शादी की थी। आरोप लगाया कि 50 हजार रुपये और बाइक की फरमाइश पूरी न होने पर ससुरालीजन उसका उत्पीड़न करते थे। पति अक्सर मारता-पीटता था। तीन दिनों पूर्व हरदौली (बबेरू) में ममेरी बहन की शादी के दौरान पति ने उसे डंडे से पीटा और जेवर छीन कर अपने पास रख लिए। उधर, गिरवां थानाध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कमासिन थाना क्षेत्र के तिलौसा गांव में मनोज (16) पुत्र भोला ने मंगलवार को शाम घर पर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बबेरू में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पिता के मुताबिक उसने कामकाज को लेकर डांट दिया था। इसी बात पर नाराज होकर मनोज ने जहर खा लिया। उधर, शहर के पुलिस लाइन निवासी सोनू (17) पुत्र राजू वर्मा ने बुधवार को सुबह घर पर जहर खा लिया। परिजन घटना की वजह नहीं बता सके।

- दहेज के लिए मारपीट कर हत्या का आरोप
- खुद की साड़ी का फंदा बनाकर झूली फांसी पर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed