{"_id":"5a5ce5604f1c1b8d268b4901","slug":"161516037472-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान चुराने वाले गांव के ही निकले किसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धान चुराने वाले गांव के ही निकले किसान
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फालोअप
धान चुराने वाले गांव के ही निकले किसान
पुलिस ने दो पकड़ा, बदौसा से धान बरामद
सचिव ने सुरक्षा कर्मियों को हटाया, मांगा जवाब
एफसीआई से 84 बोरी धान चोरी का खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। एफसीआई खरीद केंद्र से शनिवार की रात किसान का 84 बोरी धान चोरी करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चोरों ने बदौसा में यह धान बेचा था। उधर, मंडी सचिव ने सुरक्षा में लापरवाह चौकीदार और पीआरडी जवानों को ड्यूटी से हटा दिया है।
स्थानीय मंडी परिसर में खुले एफसीआई धान खरीद केंद्र में आऊ गांव निवासी विश्वनाथ अवस्थी 124 बोरी धान लेकर बेचने आया था। शनिवार की रात किसान ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे सोया था।
इसी दौरान चोर 84 बोरी धान उठा ले गए और किसी को भनक तक नहीं लगी। सोमवार के अंक में ‘अमर उजाला’ ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो पुलिस प्रशासन हरकत में आया। धान चोरी करने वाले आऊ गांव के ही दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए गोविंद व गोपाल पुत्रगण रज्जन ने स्वीकार किया कि ट्रैक्टर से यह धान बदौसा में हड़हा रोड पर एक आढ़ती के यहां रातोंरात बेचा था।
विज्ञापन
पुलिस ने आढ़ती के यहां से 84 बोरी धान भी बरामद कर लिया। उधर, मंडी सचिव छेदीलाल ने बताया कि ड्यूटी में लापरवाह चौकीदार शंभूदयाल व पीआरडी जवान देवीदीन तथा रामप्रताप को हटा दिया गया। नोटिस देकर इनसे जवाब मांगा गया है।
एसडीएम प्रह्लाद सिंह ने कहा कि मंडी सचिव स्तर पर बड़ी चूक हुई है। आने-जाने वाले वाहनों की मंडी परिसर में इंट्री किया जाना चाहिए। जांच कराई जा रही है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। थाना प्रभारी अमान सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौते की कोशिश हो रही है। पीड़ित किसान की सहमति हुई तो दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।