फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   आत्महत्या करने जा रहे प्रेमी युवक को पकड़ा

आत्महत्या करने जा रहे प्रेमी युवक को पकड़ा

Sat, 08 Jun 2019 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या करने जा रहे प्रेमी युवक को पकड़ा
बांदा। शादी के लिए परिजनों के राजी न होने से परेशान प्रेमी युगल आत्महत्या करने जा रहे थे। उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। युवती के पास जहर भी बरामद हुआ।
विज्ञापन


शनिवार को कोतवाली में क्षेत्राधिकारी कुलदीप सिंह ने मीडिया को बताया कि उपनिरीक्षक संजीव के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मरका तिराहे पर साइकिल पर युवक-युवती जाते हुए नजर आए। पूछताछ की गई तो स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाए। उन्हें थाने लाया गया।
विज्ञापन


थाने में पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। लड़की भी इसी गांव की है। युवती ने बताया कि उसके घरवालों ने मारापीटा है। इसी बात से नाराज होकर वह युवक के साथ चली आई है। युवती ने बताया कि घरवालों के अड़ंगे से दोनों शादी नहीं कर पा रहे हैं। इसी कारण आत्महत्या करने जा रहे थे। महिला कांस्टेबल द्वारा युवती की तलाशी लेने पर जहर भी बरामद हुआ। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि दोनों के परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed