{"_id":"5b9170e7867a557f6917e732","slug":"131536258279-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंगिंग से हुई थी महिला कांस्टेबल की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हैंगिंग से हुई थी महिला कांस्टेबल की मौत
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। कमासिन थाना परिसर में सरकारी आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाली अविवाहित महिला कांस्टेबल नीतू शुक्ला (25) की सीलबंद पोस्टमार्टम रिपोर्ट जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंप दी गई है। बुधवार को तीन डाक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया था। मृतका के पिता का आरोप था कि उसकी बेटी की हत्या की गई है। इसी के बाद गठित डाक्टरों के पैनल ने लगभग डेढ़ घंटे बारीकी से शव का पोस्टमार्टम किया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट गोपनीय रखी गई है। इसे सीलबंद कर लिफाफे में डीएम को भी भेजा गया है। आमतौर पर साधारण मामलों में पोस्टमार्टम रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ही भेजी जाती है, लेकिन मामला पुलिस से जुड़ा होने और परिजनों के आरोपों से गंभीर हो जाने पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट डीएम को भी भेजी गई है। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में मौत की वजह फंदा कसना (हैंगिंग) ही बताई गई है।
डाक्टरों के पैनल ने शरीर के हर अंग को बारीकी से देखने के बाद रिपोर्ट तैयार की है। उधर, इस मामले में परिजनों के आरोपों से घिरीं कमासिन थाने की महिला इंसपेक्टर प्रतिमा सिंह को पुलिस अधीक्षक द्वारा लाइन हाजिर किए जाने के बाद थानाध्यक्ष की रिक्त सीट पर पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बुधवार को देर शाम स्वाट टीम प्रभारी सुरेंद्र यादव को कमासिन थाने का थानाध्यक्ष नियुक्त किया है। गुरुवार को उन्होंने चार्ज संभाल लिया है।