{"_id":"5c3236eabdec2256a32f089b","slug":"121546794730-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बिस्वा जमीन के लिए चलीं लाठियां, सात घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक बिस्वा जमीन के लिए चलीं लाठियां, सात घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। मात्र एक बिस्वा जमीन का विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। पड़ोसी दो पक्षों में लाठियां चल गईं। एक पक्ष से पिता-पुत्र सहित तीन और दूसरे पक्ष से चार सगे भाई लहूलुहान हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। एक को गंभीर चोटें आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
घटना बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव की है। रविवार को सुबह अर्जुन सिंह (59) पुत्र रघुनाथ सिंह विवादित जमीन की सफाई कर रहा था। पड़ोसी राजकुमार (42) पुत्र मातादीन ने उसे रोका तो विवाद बढ़ गया और लाठियां चल गईं। अर्जुन सिंह जख्मी हो गया। उसे बचाने में उसका पुत्र विष्णुकांत (20) और भतीजा राजू सिंह (32) पुत्र राम सिंह भी घायल हो गए।
दूसरे पक्ष से राजकुमार सहित उसके भाई संतोष (37), राजू (35) और तुलसीराम (33) भी घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर मुरवल चौकी पुलिस और यूपी-100 पहुंची और घायलों को अपने साथ ले आई।
विज्ञापन
बबेरू कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एक-दूसरे के खिलाफ धारा 323, 504 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज कर ली। घायलों को सीएचसी और जिला अस्पताल भेजा गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विवादित जमीन का न्यायालय में केस चल रहा है। उधर, राजू सिंह ने आरोप लगाया कि बबेरू पुलिस की औपचारिकता से विष्णुकांत लगभग एक घंटे तक कोतवाली परिसर में बेहोश पड़ा रहा। जब हालत और गंभीर हुई तब पुलिस ने यूपी-100 से अस्पताल पहुंचाया।