फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   पति और ससुर पर लगाया शोषण का आरोप

पति और ससुर पर लगाया शोषण का आरोप

Wed, 23 May 2018 08:13 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 08:13 AM IST
विज्ञापन
पति और ससुर पर लगाया शोषण का आरोप

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। प्रेमी से मंदिर में शादी रचाने के तीन साल बाद युवती ने पति और चचिया ससुर पर यौन शोषण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवती का मेडिकल परीक्षण कराया है। उधर, कई दिनों तक घर से लापता रही 17 वर्षीय किशोरी वापस लौट आई। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराना चाहा तो किशोरी ने इनकार कर दिया।


जसपुरा क्षेत्र के एक गांव की 22 वर्षीय युवती ने पैलानी थाना पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि तीन साल पूर्व उसने मंदिर से मझवां गांव निवासी युवक से शादी की थी। तीन साल तक दोनों साथ रहे। अब एक माह पूर्व पति ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। जान से मारने की फिराक में है। दूसरी शादी करना चाहता है। आरोप लगाया कि पति का साथ उसका चचिया ससुर भी दे रहा है। दोनों पर उसने यौन शोषण का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी अरविंद सिंह पुत्र फूल सिंह कछवाह व चाचा ससुर लक्ष्मी सिंह के विरुद्ध धारा 498ए, 313, 323 व 506 आईपीसी में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मंगलवार को पीड़िता का जिला महिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन



उधर, कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पिता ने कुछ दिन पूर्व 17 वर्षीय किशोरी के कहीं गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दो दिन पूर्व किशोरी घर वापस आ गई। पुलिस ने मंगलवार को मेडिकल कराने के लिए किशोरी को जिला महिला चिकित्सालय भेज दिया। यहां उसने मेडिकल परीक्षण से मना कर दिया। पुलिस ने किशोरी को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-तीन साल पहले प्रेमी से की थी मंदिर में शादी
-अब लगाया घर निकाल देने का आरोप
-चचिया ससुर को भी किया नामजद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed