फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   कर्जदार किसान खेत की मेड़ पर फांसी पर झूला

कर्जदार किसान खेत की मेड़ पर फांसी पर झूला

Sat, 05 Aug 2017 11:56 PM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
कर्जदार किसान खेत की मेड़ पर फांसी पर झूला
बांदा। कर्जदार किसान ने अपने खेत की मेड़ पर लगे पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उस पर बैंक और रिश्तेदारों का लगभग 1.50 लाख रुपये का कर्ज बताया गया है। फांसी लगाकर किसान द्वारा आत्महत्या किए जाने की 24 घंटे में यह दूसरी घटना है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के अरबई गांव में छन्नी लाल (70) पुत्र मनीराम शुक्रवार रात बिना कुछ बताए घर से निकल गया। घर के लोग सो गए। शनिवार सुबह खेत गए ग्रामीणों ने उसका शव मेड़ में लगे कंजी के पेड़ पर साफी पर टंगा देखा। सूचना मिलने पर कुछ ही देर में परिजन आ गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों की मदद से उसका शव नीचे उतारा और घटना की खबर पुलिस को दी। पंचनामा के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुत्र अवधेश ने बताया कि पिता के नाम चार बीघा जमीन है। सात साल पूर्व इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक शाखा से किसान क्रेडिट कार्ड से 30 हजार रुपये का कर्ज लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर कर्ज राशि पुत्री सीता की शादी में खर्च हो गई। इसके अलावा चार पुत्रों की शादी के लिए उन्होंने रिश्तेदारों से एक लाख रुपये का कर्ज ले रखा था। मूलधन और ब्याज मिलाकर कर्ज की रकम डेढ़ लाख रुपये हो गई। बताया कि कर्ज अदा न कर पाने की चिंता में उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी।


उधर, एसडीएम सदर प्रहलाद सिंह ने बताया कि उन्हें घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है। राजस्व कर्मियों को भेजकर पता कराएंगे। मृतक आश्रित पात्र हुए तो योजनाओं से आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। गौरतलब है कि गुरुवार को तड़के शहर कोतवाली क्षेत्र के रघुवंशी डेरा (कनवारा) गांव में अतीस (30) पुत्र राजेंद्र बहादुर ने बैंक कर्ज से परेशान होकर फांसी लगाकर जान दे दी थी।

-बैंक और रिश्तेदारों का था 1.50 लाख रुपये कर्ज
-24 घंटे में किसान आत्महत्या की दूसरी घटना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed