फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   मर्ज से आजिज किशोरी ने फांसी लगाकर खुदकुशी की

मर्ज से आजिज किशोरी ने फांसी लगाकर खुदकुशी की

Thu, 15 Jun 2017 12:03 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
मर्ज से आजिज किशोरी ने फांसी लगाकर खुदकुशी की
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। बीमारी से परेशान किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। एक अन्य घटना में घरेलू कलह के चलते ग्रामीण ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है।

शहर कोतवाली के छाबी तालाब में किशोरी लाल निषाद की 15 वर्षीय पुत्री पूजा निषाद ने मंगलवार की शाम घर में पंखे के हुक में रस्सी से फांसी लगा ली। शाम को गुटखा फैक्ट्री से वापस आया पिता दरवाजा न खुलने पर दीवार फांदकर घर में घुसा तो बेटी के फांसी लगाने की जानकारी हुई।
विज्ञापन


फंदे में झूल पूजा को पुलिस की मौजूदगी में नीचे उतारा गया। पोस्टमार्टम हाउस में पिता किशोरी लाल ने बताया कि घर में पूजा अकेली थी। मां गुनिया और पुत्र मनोज भी काम करने चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि बेटी टीबी, श्वांस और पीलिया की बीमारी से पीड़ित थी। साल भर से उसका इलाज चल रहा था। फिर भी सेहत नहीं सुधर रही थी। आर्थिक तंगी के बावजूद दवा पर ज्यादा खर्च होने से भी वह तनाव में थी। अक्सर घर में खर्च को लेकर चर्चा करती थी। इन्हीं वजहों के चलते उसने खुदकुशी कर ली।


एक अन्य घटना में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के काजी टोलां गांव में राजकुमार (40) पुत्र लोटन ने मंगलवार की रात फांसी लगा ली। घरवालों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक घरेलू कलह के चलते उसने जान देने की कोशिश की।


-दरवाजा न खुलने पर पिता दीवार फांदकर घर में घुसा
-घरेलू कलह पर ग्रामीण ने की जान देने की कोशिश, रेफर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed