फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   खेत गई किशोरी से दुराचार

खेत गई किशोरी से दुराचार

Tue, 31 Jul 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खेत गई किशोरी से दुराचार

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नरैनी/गिरवां (बांदा)। खेत गई 15 वर्षीय किशोरी को गांव के ही युवक ने तमंचा दिखाकर डराने के बाद दुराचार किया। सहमी किशोरी ने उस दिन घर में कुछ नहीं बताया। नतीजे में अगले दिन आरोपी ने किशोरी को घर में दबोचने की कोशिश की। महिलाओं की घेराबंदी और शोर मचाने से तमंचा लहराकर भाग निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद किशोरी का जिला महिला अस्पताल में मेडिकल कराया है।


घटना गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की है। किशोरी के पिता ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे उसकी पुत्री खेत गई थी। वहां गांव का कुलदीप तिवारी पुत्र रामेश्वर ने उसे पकड़ लिया और दुराचार किया।
विज्ञापन


अगले दिन रविवार को फिर आरोपी ने घर आकर तमंचे से डराकर पुत्री को पकड़ लिया। शोर सुनकर किशोरी की चाची आ गई। इस पर तमंचा लहराते हुए आरोपी युवक भाग निकला। पुलिस ने आरोपी कुलदीप तिवारी के विरुद्ध धारा 376, 504, 506 आईपीसी और पाक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत एफआईआर दर्ज की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-दोबारा घर में दबोचने की कोशिश
-रिपोर्ट दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed