फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   फंदे पर लटकी मिली गर्भवती

फंदे पर लटकी मिली गर्भवती

Thu, 28 Jun 2018 12:13 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
फंदे पर लटकी मिली गर्भवती
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। अतर्रा थाना क्षेत्र के कछिया पुरवा में फांसी से युवती की मौत के मामले में मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। नीलम देवी (22) छह माह की गर्भवती भी थी। उधर, पति मोहनलाल कुशवाहा का कहना है कि गर्भपात को लेकर हुए विवाद में उसने पत्नी को पीट दिया था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगा ली।

बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस में मायके और ससुराल दोनों ही पक्ष के लोग उपस्थित थे। पति मोहनलाल कुशवाहा ने बताया कि नीलम के साथ उसकी शादी 7 मई 2017 को हुई थी।
विज्ञापन


नीलम छह माह की गर्भवती थी। वह गर्भपात कराने की जिद कर रही थी। इसी बात पर उसने मंगलवार को उसकी पिटाई कर दी। घरवालों की आंख बचाकर रात में वह फंदे पर झूल गई। तड़के चार बजे उसने फंदे पर शव टंगा देखा तो मायके वालाें और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मृतका के पिता सतन्यांव (बबेरू) गांव निवासी रामानुज कुशवाहा और चाचा जुगुल किशोर ने आरोप लगाया कि नीलम की पीटकर हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटका दिया गया। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। खून बह रहा था। पानी डालकर फर्श का खून साफ किया गया था।


यह भी आरोप लगाया कि पति दहेज में बाइक की मांग कर रहा था। सास भी प्रताड़ित करती थी। नीलम 12वीं कक्षा पास थी। पिता ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। जो तहरीर मिलेगी, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


फंदे पर लटकी मिली गर्भवती
साल भर पहले हुई थी शादी, पति-पत्नी में हुआ था विवाद
पिता ने लगाया ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed