{"_id":"5a662a1b4f1c1b7d268b5f61","slug":"11516644891-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध अवस्था में युवती आग से झुलसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध अवस्था में युवती आग से झुलसी
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। एक साथ कमरे में बातचीत कर रहे प्रेमी-प्रेमिका के बीच हुए विवाद में संदिग्ध परिस्थितियों में प्रेमिका आग से झुलस गई। प्रेमी फरार हो गया। परिजन यह नहीं स्पष्ट कर सके कि युवती ने खुद आग लगाई या प्रेमी ने जलाया है। उधर, अलग-अलग घटनाओं में दो लोग आग से झुलस गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र की 18 वर्षीय युवती शनिवार की शाम आग से झुलस गई। गंभीर अवस्था में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत नाजुक बनी है। युवती की बहन ने बताया कि उसके माता-पिता मुंबई में मजदूरी करते हैं। दोनों बहनें नानिहाल में रहती हैं। घटना वाले दिन प्रेमी उससे मिलने घर आया था।
कुछ देर बाद शोर सुनकर परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो युवती आग लपटों से घिरी थी। इसी बीच वहां मौजूद प्रेमी भाग निकला। परिजन यह नहीं बता सके कि युवती ने खुद आग लगाई अथवा प्रेमी ने आग लगा दी। घटना की सूचना अभी तक थाने में नहीं दी गई है।
विज्ञापन
उधर, एक अन्य घटना में अतर्रा थाना क्षेत्र के लाल थोक गांव का राजकुमार (15) रविवार की शाम आग से झुलस गया। पिता लल्लू प्रसाद ने बताया कि राजकुमार को मिर्गी का दौरा पड़ता है। सोते समय अचानक दौ़रा पड़ने पर वह जलते चिराग के ऊपर गिर पड़ा। गिरवां थाना क्षेत्र के छिबंाव गांव निवासी भगवानदीन की 5 वर्षीय पुत्री रागिनी रविवार की सुबह गर्म पानी से झुलस गई। (ब्यूरो)
संदिग्ध अवस्था में युवती आग से झुलसी
प्रेमी के साथ कमरे में थी मौजूद
अन्य घटनाओं में दो झुलसे