फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   बिना नंबर की बाइक से पांच लाख कैश बरामद

बिना नंबर की बाइक से पांच लाख कैश बरामद

Sat, 16 Mar 2019 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
बिना नंबर की बाइक से पांच लाख कैश बरामद
बांदा। आचार संहिता लागू होने के बाद वाहनों आदि की चल रही चेकिंग में शनिवार को पुलिस ने यहां शहर में बिना नंबर की बाइक से 5 लाख 9 हजार 300 रुपये कैश बरामद किए। आरोपी को हिरासत में लेकर रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, विभिन्न थानों की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाइयों में आधा लोगों को गिरफ्तार कर 52 लीटर अवैध शराब बरामद की। एक व्यक्ति को दो किलो गांजे के साथ पकड़ा। विभिन्न मामलों में वांछित सात वारंटी गिरफ्तार किए।
विज्ञापन


कालूकुआं पुलिस चौकी उप निरीक्षक चंद्रकांत शुक्ल और कांस्टेबल अनूप कुमार पांडेय, रोहित, देवेंद्र, आदित्य कुमार, प्रतीक यादव ने वाहन चेकिंग के दौरान बाइक में 5 लाख से ज्यादा कैश बरामद किया। इसके कोई अभिलेख नहीं थे। बाइक चालक राजेंद्र कुमार गुप्ता पुत्र आशा प्रसाद फतेहपुर जनपद के ललौली थानांतर्गत दतौली गांव का रहने वाला है। पुलिस ने आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही कैश संबंधी जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


उधर, बबेरू पुलिस ने रामदास उर्फ बउवा पटेल (अहार) को 10 लीटर कच्ची शराब, अतर्रा पुलिस ने प्रमोद कुमार निषाद (केवटन पुरवा) को 12 लीटर कच्ची शराब, गिरवां थाना पुलिस ने लालू यादव उर्फ गयादीन (नाई) को 41 क्वार्टर देशी शराब और कोतवाली नगर पुलिस ने राकेश निषाद (केवटरा) को 10 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया। कमासिन थाना पुलिस ने शिवशरण रैदास (रमपुरवा, चित्रकूट) में 10 लीटर कच्ची शराब और बिसंडा पुलिस ने धनराज यादव (जरौला) को 10 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर कोतवाली के उप निरीक्षक कौशल सिंह ने हमराहियों के साथ अनुज पुत्र प्रताप (डगरा हार, तिंदवारी) को गिरफ्तार कर उसके पास 2.100 किलो सूखा गांजा बरामद किया। शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, गिरवां थाना पुलिस ने शांतिभंग के अंदेशे में मुलायम सिंह पुत्र शिवलाल (खुरहंड), गंभीर सिंह पुत्र सबल सिंह (मकरी) को गिरफ्तार किया। साथ ही वारंटी अभियुक्त रामगोपाल पुत्र भगवानदीन (खुरहंड) को गिरफ्तार कर चालान किया।


बबेरू कोतवाली पुलिस ने वारंटी गति शुक्ला पुत्र शंभू शुक्ला (रगौली) और सुरेश पुत्र रामगोपाल (करुइया पुरवा) को गिरफ्तार कर चालान किया। बदौसा थाना पुलिस ने नाना नाई पुत्र भाऊराम (हड़हा) को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया। मटौंध पुलिस ने वारंटी रामपाल प्रजापति पुत्र रामसनेही (मटौंध) को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed