{"_id":"63ade818ae0f530b106bd0e8","slug":"crime-up-news-banda-news-banda-banda-news-knp7361016136","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मंदिर से चोरों ने एक लाख के घंटे चुराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मंदिर से चोरों ने एक लाख के घंटे चुराए
विज्ञापन
ओरन। कस्बा के तिलहर देवी मंदिर से चोरों ने करीब एक लाख रुपये के घंटे चोरी कर लिए। पुजारी की सूचना पर पहुंची पुलिस को मंदिर से कुछ दूरी पर चार पहिया वाहन के टायरों के निशान मिले हैं।
बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन कस्बा स्थित प्राचीन तिलहर देेवी मंदिर से मंगलवार देर रात चोरों ने छोटे-बड़े घंटे चोरी कर लिए। बुधवार तड़के करीब चार बजे एक महिला पूजा करने पहुंची तो घंटे गायब मिले। इस पर उसने मंदिर में ही बने कमरे में सो रहे पुजारी शिव अवतार शर्मा को आवाज लगाई।
पुजारी जागे तो उन्हें कमरे में बाहर से कुंडी लगी मिली। महिला ने कुंडी खोली तब पुजारी बाहर आए। उन्होंने देखा कि मंदिर में बंधे छोटे-बड़े करीब 20 घंटे चोरी हो चुके हैं। घटना की जानकारी होते ही भक्तों की भीड़ जुट गई। पुजारी की सूचना पर ओरन चौकी प्रभारी संदीप कुमार पटेल ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।
विज्ञापन
पुलिस को मंदिर से कुछ दूरी पर एक घंटा पड़ा मिला। इसके साथ ही चार पहिया वाहन के टायरों के निशान मिले। आशंका जताई जा रही है कि चोर चार पहिया वाहन से आए होंगे। पुजारी के अनुसार. चोरी हुए घंटे करीब डेढ़ क्विंटल होंगे। जिनकी कीमत करीब एक लाख के आसपास होगी। पुजारी के अनुसार मंदिर में रोजाना करीब दो सौ भक्त पूजा अर्चना करने आते हैं। चौकी प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।