{"_id":"6521aa1e270792169901ff44","slug":"cowsheds-are-empty-cows-are-roaming-in-the-fields-banda-news-c-212-1-ori1004-3207-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: गोशालाएं खाली, खेतों में घूम रहे गोवंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: गोशालाएं खाली, खेतों में घूम रहे गोवंश
Sun, 08 Oct 2023 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 08 Oct 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदौसा। दुबरिया गांव में अन्ना गोवंश से किसान परेशान हैं। उन्हें खेतों में फसल चौपट होने का डर सता रहा है।
गांव में बनी गोशाला खाली है और गोवंश अन्ना घूम रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गोशाला में करीब तीन सौ गोवंश थे, जो बाहर बाजार, बस्ती और खेतों में घूम रहे हैं। खेतों में रखवाली के लिए वहीं रहना पड़ता है। तीन साल पहले दस लाख रुपये की लागत से जिस उद्देश्य से गोशाला बनी थी, वह नजर नहीं आ रहा है। किसान गुलाम मोहम्मद ने कहा कि
गोशाला बनने से किसानों को जो राहत मिलने की आस थी, वह पूरी नहीं हुई। किसान महादेव पटेल ने कहा कि खरीफ की फसल की बोआई का समय चल रहा है। ऐसे में अन्ना पशुओं से फसल को नुकसान पहुंचने का डर बना रहता है। प्रशासन ने अन्ना गोवंश को गोशाला में भेजने की मांग की जा रही है।