{"_id":"6afc90b21adbf2c5b701afa3","slug":"cousin-takes-his-own-life-after-being-upset-by-a-joke-made-during-a-brothers-engagement-ceremony-banda-news-c-212-1-sknp1006-154811-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: भाई की वरीक्षा में मजाक से नाराज फुफेरे भाई ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: भाई की वरीक्षा में मजाक से नाराज फुफेरे भाई ने दी जान
विज्ञापन
बांदा। ममेरे भाई की वरीक्षा में मजाक से नाराज युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। भोजन के दौरान उसकी थाली में मूली की जगह उसके पत्ते परोस दिए गए थे। इस पर उसने आपत्ति जताई तो ननिहाल के लोगों ने भी मजाक किया। इससे नाराज होकर वह खाना छोड़कर चला गया। देर रात परिजन ने उसे फंदे पर लटका पाया।
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नंदवारा गांव निवासी रामजी (25) सोमवार को अपने ममेरे भाई नेता की वरीक्षा में शामिल होने ननिहाल कमासिन थाना क्षेत्र के जामू गांव गया था। चचेरे भाई अभिषेक के मुताबिक भोजन के दौरान रामजी की थाली में सलाद के लिए मूली की जगह मजाक में उसके पत्ते परोस दिए गए। इस पर उसने कहा कि क्या जानवर समझ रखा है। ननिहाल के लोगों ने भी मजाक किया तो वह खाना छोड़कर बाहर चला गया।
बाद में उसने मामा अवधेश के पड़ोसी धनराज के घर के बाहर दरवाजे से निकली लकड़ी में साफी से फंदा लगा लिया। रात में भोजन के बाद परिजन ने उसे फंदे पर लटका देखा। रामजी गुजरात के सूरत में रहकर टाइल्स का काम करता था। एक माह पहले गांव आया था। वह अपनी बहन का इकलौता भाई था। पिता भोला प्रसाद किसानी करते हैं। कमासिन थाना इंस्पेक्टर भरत कुमार ने बताया कि ननिहाल में हुए मजाक से नाराज होकर युवक ने खुदकुशी की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।