फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Cousin brothers died in road accident

Banda News: सड़क हादसे में फुफेरे भाइयों की मौत

Tue, 03 Dec 2024 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Cousin brothers died in road accident
नरैनी (बांदा)। कोतवाली क्षेत्र के रिसौरा गांव के पास सोमवार की रात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। मृतक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पाड़ादेव रिसौरा निवासी गोपाल (32) पुत्र रामलाल अपने फुफेरे भाई रज्जू (29) पुत्र राममनोहर निवासी कबरई (महोबा) के साथ सोमवार देर रात बाइक में सवार होकर बांदा की तरफ आ रहे थे, रिसौरा गांव के पास सामने से आ रहे वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रभारी कोतवाल रामकिशोर सिंह ने एंबुलेंस के जरिए दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां पर डॉ. लवलेश पटेल ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर पाकर गोपाल के चाचा गौतम निवासी रिसौरा सीएचसी पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बाइक सवार दोनों रिश्ते में फुफेरे भाई हैं। यह दोनों बाइक से कहां जा रहे थे, इस बात की जानकारी उसे नहीं है। रज्जू अपने पिता की इकलौती संतान है। उसकी दो बहने हैं। जबकि मृतक गोपाल दो भाई में छोटा है। यह सूरत में रहकर पत्थर घिसाई का काम करता था। छह माह पूर्व ही वह अपने घर वापस आया था। मृतक हेलमेट नहीं लगाए थे। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed