फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Court orders to act on two investigators

दो विवेचकों पर कार्रवाई के अदालत ने दिए आदेश

Tue, 15 Feb 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Court orders to act on two investigators
बांदा। काफी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामदगी के केस में अभियोजन की स्वीकृति लिए बिना अदालत में आरोप पत्र दाखिल करने पर पुलिस के दो विवेचकों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के आदेश अदालत ने दिए हैं। जिला मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया है कि कार्रवाई के लिए प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को अग्रसारित करें।
विज्ञापन

गिरवां थाने के तत्कालीन थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह और उप निरीक्षक अब्दुल जब्बार ने थाने के अन्य पुलिस कर्मियों के साथ 6 सितंबर 2008 को दिन में करीब साढ़े 3 बजे थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव के पास गिरवां गांव निवासी विक्कू उर्फ विकास अवस्थी पुत्र विश्वनाथ व रज्जू पुत्र अंबिका प्रसाद तिवारी को बाइक पर जाते समय पकड़ा था।
विज्ञापन

इन दोनों के पास तीन फ्यूज वायर, 200 एक्सप्लोसिव छड़ और 25 एमएम एक्सप्लोसिव ग्लास आदि विस्फोटक सामग्री बरामद की थी। पुलिस ने दोनों पर विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया था। इस केस की सुनवाई कर रहे प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश मोहम्मद अशरफ अंसारी ने मंगलवार को इस मामले में अपना आदेश/फैसला सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायाधीश ने पुलिस के दोनों विवेचकों (तत्कालीन थानाध्यक्ष) जेपी सिंह व प्रदीप कुमार चौधरी द्वारा अभियोजन की स्वीकृति लिए बिना आरोप पत्र दाखिल करने और बाद में लैब से आई जांच रिपोर्ट भेजने पर दोनों के विरुद्ध कार्रवाई के आदेश दिए हैं। पुलिस विवेचकों की इस चूक का फायदा अभियुक्तों को मिला। न्यायालय ने दोनों को बरी कर दिया। अभियुक्तों की पैरवी फौजदारी के वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक दीक्षित व अभिसार दीक्षित ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed