फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Corona will be tested in just two hours with the TruNat machine

ट्रूनेट मशीन से मात्र दो घंटे में होगी कोरोना की जांच

Thu, 11 Jun 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Corona will be tested in just two hours with the TruNat machine
बांदा। गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों की कोरोना जांच अब जिले में ही हो सकेगी। जिला अस्पताल में ट्रूनैट मशीन चालू हो गई। इस मशीन से मात्र दो घंटे में पता चल जाएगा कि मरीज कोरोना संक्रमित है या नहीं। एक बार में दो सैंपल की जांच हो सकेगी। फिलहाल इसका इस्तेमाल गर्भवती महिलाओं और गंभीर रूप से बीमार लोगों तथा सर्जरी मरीजों के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

गंभीर रूप बीमार लोगों के इलाज से पहले उसका सैंपल कोरोना जांच के लिए झांसी लैब भेजा जाता था। वहां से रिपोर्ट आने में लगभग 2 से 3 दिन लग जाते थे। ऐसे में गंभीर मरीजों की मौत पर बन आती थी।
विज्ञापन

अब ट्रूनैट मशीन संचालित होने से मात्र दो घंटे में ही जांच रिपोर्ट हासिल हो जाएगी और मरीजों को तुरंत इलाज मिल जाएगा। गुरुवार को जिला अस्पताल के पैथालॉजी विभाग में मशीन लगा दी गई है। ड्यूटी के लिए निर्धारित समय सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक ट्रू-नैट मशीन से लगभग 10 से 12 नमूनों की जांच हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएन मिश्र ने दो लैब टेक्नीशियन डॉ. दिनेश कुमार और डॉ. शशांक सहित स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगा दी है। उन्होंने बताया कि ट्रूनैट मशीन का उपयोग आपात सेवा के मरीजों के लिए किया जाएगा। अन्य मरीजों की कोरोना जांच मशीन से नहीं होगी।
पॉजिटिव रिपोर्ट आई तो आरटीपीसीआर टेस्ट जरूरी
बांदा। किडनी, बीपी, शुगर, एक्सीडेंट या ऑपरेशन से संबंधित मरीज का स्वैब लेकर ट्रूनैट मशीन से कोरोना जांच की जाएगी। पहली बार में रिपोर्ट निगेटिव आई तो मरीज का तुरंत इलाज शुरू हो जाएगा। किसी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो दूसरी बार फिर सैंपल लेकर जांच की जाएगी।
दोबारा फिर पॉजिटिव आने पर उस मरीज को संक्रमित मानते हुए आरटीपीसीआर जांच के लिए कोविड-19 हॉस्पिटल रेफर किया जाएगा। सीएमएस ने बताया कि आरटीपीसीआर की रिपोर्ट आने के बाद ही मरीज के पॉजिटिव या निगेटिव की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
तीन दिनों में एक भी सैंपल की नहीं हुई जांच
बांदा। जिला अस्पताल के पैथालॉजी विभाग में स्थित टीबी जांच कक्ष में स्थापित ट्रूनैट मशीन फिलहाल शोपीस बनी है। लखनऊ से आए इंजीनियरों द्वारा इसे तीन दिन पूर्व इंस्टाल किया गया था, लेकिन अब तक एक भी सैंपल की जांच नहीं हुई।

इस बाबत सीएमएस डॉ. एसएन मिश्र का कहना है कि टीबी जांच कक्ष में मशीन लगने से मुश्किल हो रही है। शुक्रवार को मशीन को ट्रामा सेंटर के ऊपरी भवन में स्थित आइसोलेशन विभाग में लगाया जाएगा। तभी जांच शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed