{"_id":"5f3190308ebc3e3d007f45b0","slug":"corona-killed-sp-leader-banda-news-knp5761805152","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना ने ली सपा नेता की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना ने ली सपा नेता की जान
विज्ञापन
स्वॉब नमूना लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : BANDA
बांदा। कोरोना का शिकंजा कसता जा रहा है। नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष, अधिवक्ता और सपा नेता दिनेश शर्मा (दिन्ना) का सोमवार को कानपुर में इलाज के दौरान निधन हो गया। उन्हें 29 जुलाई को पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद भर्ती कराया गया था।
तीन दिन पूर्व शुक्रवार को उनके छोटे भाई जितेंद्र शर्मा का भी कानपुर में किडनी फेल होने के बाद इलाज के दौरान निधन हो गया था। वह भी 3 अगस्त को पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद भर्ती कराए गए थे। तीन दिन बाद उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। 24 घंटे के दौरान बांदा शहर में कोरोना पॉजिटिव से यह दूसरी मृत्यु है। रविवार को वरिष्ठ जर्नलिस्ट अंजनी निगम (50) की लखनऊ में मृत्यु हो गई थी।
जिले में कोरोना संक्रमितों से हुई मौतों की अधिकृत संख्या अब 4 हो गई है। अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 363 हो गया है। सक्रिय मरीज मात्र 93 हैं। 270 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। सोमवार को शहर के इंदिरा नगर निवासी 19 वर्षीय और तिंदवारी निवासी 25 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा दस और संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
इनकी पुष्टि मंडलायुक्त गौरव दयाल ने की। उधर, सपा नेता दिनेश शर्मा के निधन की खबर आते ही उनके अलीगंज स्थित आवास पर शोक संवेदना जताने वालों का तांता लगा रहा। उनके छोटे भाई मुदित शर्मा ने बताया कि कानपुर में ही अंतिम संस्कार किया गया है। वह सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष और अधिवक्ता भी थे। सपा के राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद, एमएलसी रमेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष राजेंद्र यादव आदि ने शोक जताते हुए कहा कि उनके निधन से पार्टी को क्षति पहुंची है।