फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   corona hotspot in banda

बांदा: शहर के हॉटस्पॉट में बिजली-पानी का संकट

Sat, 02 May 2020 08:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
corona hotspot in banda
बांदा में लॉकडाउन और खासकर हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बिजली की नियमित आपूर्ति के लिए प्रदेश के ऊर्जा मंत्री द्वारा जनप्रतिनिधियों के साथ की गई वीडियो कांफ्रेंसिंग के अगले ही दिन मंडल मुख्यालय बांदा के हॉटस्पॉट क्षेत्र में बिजली आपूर्ति चरमरा गई। उधर, संकट की इस घड़ी में घरों में कैद लोगों को पेयजल का संकट भी झेलना पड़ रहा है। जल संस्थान पर्याप्त आपूर्ति नहीं कर पा रहा है। पानी के टैंकरों में मारामारी मच रही है।
विज्ञापन

हॉटस्पॉट क्षेत्र में बिजली-पानी और अन्य आवश्यक वस्तुएं नियमित रूप से पहुंचाने की मुख्यमंत्री और शासन ने सख्त हिदायतें दे रखी हैं। दो दिन पूर्व गुरुवार को प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से बुंदेलखंड के सांसदों, विधायकों और पावर कार्पोरेशन अधिकारियों से बिजली आपूर्ति की जानकारियां ली थीं। मंत्री ने निर्देश दिए थे कि लॉकडाउन और हॉटस्पॉट क्षेत्रों में पावर कार्पोरेशन अधिकारी और कर्मचारी संवेदनशीलता से काम करके कार्पोरेशन व सरकार की छवि बनाएं। इसके पूर्व मुख्यमंत्री हॉटस्पॉट क्षेत्रों में हर व्यवस्थाएं चौकस रखने के निर्देश दे चुके हैं।
विज्ञापन

गांवों की कौन कहे मंडल मुख्यालय बांदा शहर के दोनों हॉटस्पॉट में पानी-बिजली का संकट है। हॉटस्पॉट गूलरनाका में जल संस्थान कार्यालय और ओवरहेड टैंक स्थित होने के बाद भी वहां के हजारों बाशिंदे पर्याप्त पानी के लिए तरस रहे हैं। जल संस्थान इसके लिए बिजली आपूर्ति पर ठीकरा फोड़ रहा है। शुक्रवार को शहर के दूसरे हॉटस्पॉट मर्दननाका, कलामतपुरा, छिपटहरी आदि इलाकों में भी बिजली आपूर्ति चरमरा गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये इलाके भूरागढ़ फीडर से जुड़े हैं। पिछले 24 घंटों से ये फीडर ज्यादातर ब्रेकडाउन और फाल्ट के चलते बंद हो रहा है। शनिवार को दोपहर कई घंटे आपूर्ति ठप रही। बिजली बाधित होने से जलापूर्ति भी प्रभावित हुई। पुलिस के सख्त पहरे के चलते लोग घरों से बाहर निकलकर हैंडपंप नहीं पहुंच पा रहे। बिजली विभाग के अवर अभियंता कांता प्रसाद का कहना है कि कई दिनों से तेज हवा, आंधी और बारिश आदि के चलते आपूर्ति प्रभावित हो रही है। लाइनों को दुरुस्त किया जा रहा है। उधर, गुलाब बाग इलाके में पेयजल का संकट है। यहां जल संस्थान इक्का-दुक्का टैंकर भेज रहा है। टैंकर आते ही लोग सोशल डिस्टेंसिंग आदि को दरकिनार कर पानी के लिए टूट पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed