फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Consolidation clerk arrested taking bribe of Rs 25 thousand

Banda News: 25 हजार रुपये रिश्वत लेते चकबंदी लिपिक गिरफ्तार

Fri, 25 Oct 2024 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Consolidation clerk arrested taking bribe of Rs 25 thousand
बांदा। जमीन के मामले के निस्तारण में चकबंदी विभाग के कनिष्ठ सहायक/पेशकार को एंटी करप्शन बांदा यूनिट की टीम ने 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। टीम उसे गोपनीय तरीके से देहात कोतवाली ले गई। टीम ने आरोपी के खिलाफ रिश्वत लेने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार निवारण संगठन बांदा थाना इकाई (एंटी करप्शन बांदा यूनिट) ने गुरुवार को दोपहर तीन बजे करीब कलेक्ट्रेट परिसर स्थित चकबंदी विभाग में तैनात कनिष्ठ सहायक/पेशकार फतेहपुर के मोहल्ला गौतम नगर निवासी रामचंद्र को जमीन की एक पत्रावली के निस्तारण में 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। टीम आरोपी को अपने साथ देहात कोतवाली ले गई। वहां तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिश्वत लेने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई की भनक किसी को भी नहीं लगने पाई। देर शाम जब आरोपी देहात कोतवाली पहुंचा तब जानकारी हो सकी।
विज्ञापन

एंटी करप्शन टीम के इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरा मुगली गांव निवासी जमील खां ने थाने में शिकायत की थी कि उनके जमीन के एक मामले में पत्रावली के निस्तारण में आरोपी कनिष्ठ सहायक उनसे रिश्वत में 25 हजार रुपये की मांग कर रहा है। इस शिकायत पर टीम ने पूरा ताना-बाना बुनकर गुरुवार को कनिष्ठ सहायक को रिश्वत में 25 हजार रुपये लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। रिश्वत के लिए दिए गए 25 हजार रुपये भी उसकी पैंट की जेब से बरामद किए गए हैं। देहात कोतवाली इंस्पेक्टर सुखराम सिंह ने बताया कि इस्पेक्टर जाकिर हुसैन की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार व रिश्वतखोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस अभियान में एंटी करप्शन टीम के इंस्पेक्टर श्यामबाबू, ओमप्रकाश सिंह समेत 11 सदस्यीय टीम शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई की भनक किसी को नहीं लगने पाई
बांदा। बुंदेलखंड कृषि विश्वविद्यालय में गुरुवार को चल रहे दीक्षांत समारोह में शिरकत करने आईं राज्यपाल की अगुवानी में प्रशासनिक अफसर विश्वविद्यालय में मौजूद रहे। एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई की भनक किसी को भी नहीं लगने पाई। बेहद गोपनीय अंदाज में टीम चकबंदी आफिस के आसपास मौजूद रही। शिकायत कर्ता जब कार्यालय पहुंचा और उसने अपनी पत्रावली के निस्तारण की बात कही तो संबंधित आरोपी लिपिक ने उससे रिश्वत की मांग की। जैसे ही शिकायतकर्ता ने उसे 25 हजार रुपये दिए, वैसे ही पहले से अलर्ट टीम ने आरोपी लिपिक को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed