{"_id":"5fe8c7718ebc3e3dd43a0ac4","slug":"considering-scavengers-on-written-assurance-strike-ends-banda-news-knp60249576","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिखित आश्वासन पर माने सफाईकर्मी, हड़ताल खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिखित आश्वासन पर माने सफाईकर्मी, हड़ताल खत्म
विज्ञापन
अनशन स्थल पर सफाई कर्मियों को जूस पिलाकर अनशन खत्म कराते सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह।
- फोटो : BANDA
बांदा। नगर पालिका के सफाई कर्मियों के अनशन के चलते शहर की सफाई व्यवस्था ठप हो गई थी। शहर में गंदगी बढ़ने पर नगर पालिका परिषद और प्रशासन के अफसर जागे। रविवार की देर शाम सिटी मजिस्ट्रेट और ईओ ने सफाई कर्मियों की नौ सूत्री मांगों पर कार्रवाई करने का लिखित आश्वासन देते हुए जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया।
कई दिन से अनशन कर रहे सफाईकर्मियों ने शनिवार से अनशन को आमरण अनशन में बदल दिया था। साथ ही सफाई कार्य बंद कर दिया था। दो दिन में ही शहर गंदगी से पट गया। इससे शहर के बाशिंदे परेशान हो उठे। रविवार को शाम सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह और नवागंतुक ईओ बुद्ध प्रकाश अनशन स्थल पर पहुंचे।
सफाई कर्मियों से बातचीत के बाद ईओ ने सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष और अनशनकारी कालका प्रसाद सागर को पत्र सौंपा। इसमें कहा गया है कि सफाई कर्मियों के बड़े मामले एक माह में और छोटे प्रकरण 15 दिन में निस्तारित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
पीपीएफ कटौती संबंधी कार्रवाई एक माह में की जाएगी। संविदा कर्मियों को शासनादेश के तहत अवकाश का पालन होगा। आउटसोर्सिंग कर्मियों की ईपीएफ शासनादेश के मुताबिक भविष्य निधि संगठन में जमा होगी। कर्मियों को अभिलेख उपलब्ध कराए जाएंगे।
साप्ताहिक अवकाश के बारे में शासनादेश के तहत कार्रवाई और यूनिफार्म एक माह में उपलब्ध कराने तथा धुलाई, झाड़ू, सफाई भत्ता हर माह देने का भरोसा दिलाया। वेतन हर माह 5 से 8 तारीख के अंदर दिए जाने का आश्वासन दिया है। इसी के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने अनशनकारियों को जूस पिलाया और अनशन खत्म कराया। इस अवसर पर परिषद के अभियंताओं सहित सभासद प्रतिनिधि वाजिद अली आदि उपस्थित रहे।