फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Congressman spoke action policemen guilty of accident

कांग्रेसी बोले, दुर्घटना के दोषी पुलिसकर्मियों पर हो कार्रवाई

Wed, 11 Feb 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 11 Feb 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
Congressman spoke action policemen guilty of accident

‘अतर्रा नगर में ट्रक हादसे में कांग्रेेस जिला उपाध्यक्ष समेत अन्य घायलों को दो-दो लाख की घोषित आर्थिक मदद तत्काल दी जाए। इस घटना में लापरवाही के दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई हो।’

विज्ञापन


इस आशय का मांग पत्र जिला कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी को उनके कैंप कार्यालय में सौंपा। पत्र में कहा गया है कि अतर्रा थाना पुलिस की लापरवाही से ट्रक हादसा हुआ। इसमें एक निर्दोष की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सोमचंद्र जाटव भी हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही मांग की प्रशासन की घोषणा के मुताबिक मृतक के आश्रितों को 10 लाख और घायलों को दो-दो लाख की आर्थिक सहायता दी जाए। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ल, उपाध्यक्ष एमयू दुर्रानी सहित राममिलन पटेल, शिवबली सिंह, आदि शामिल रहे। डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी ने कांग्रेस नेताओं को कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खोद दीं सड़कें, गुजरना हो गया मुश्किल
बांदा। मनोहरीगंज, शंकर गुरु चौराहा, सब्जी मंडी और छावनी चौराहे तक जल निगम ने सीवर लाइन डालने के लिए जेसीबी से पक्की सड़क खोद फेंकी है। पाइप लाइन डालने के बाद यूं ही छोड़ दिया गया। हाल ही में हुई बारिश ने इस सड़क पर दलदल कर दिया।

इसी तरह मर्दननाका टेलीफोन टावर से अवस्थी भवन तक जल संस्थान ने पाइप लाइन डालने के लिए जेसीबी से सड़क खोद फेंकी। यहां भी बारिश के बाद भीषण दलदल है। सड़कों पर गड्ढों में वाहन फंस रहे हैं और राहगीर गिर रहे हैं। शिकायत के बावजूद अफसर सुन नहीं रहे हैं। कुछ महीने चली अस्वस्थता के बाद अब सदर विधायक इन सड़कों का गुरुवार को दौरा करेंगे। यह बात खुद उन्होंने कही।  

मानकों की अनदेखी से हाइवे पर हादसे का खतरा
बांदा। तिंदवारी-फतेहपुर राष्ट्रीय मार्ग पर किए जा रहे चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण में गड़बड़ियोें के आरोप सपा नगर उपाध्यक्ष मनीष तिवारी ने कराए हैं। डीएम को दिए पत्र में सपा नेता ने कहा है सड़क के दोनों तरफ एक साथ गहरी खुदाई की जा रही है जबकि नियमत: एक तरफ खुदाई करते उसको भरने के बाद ही दूसरी साइड काम शुरू होना चाहिए।


खुदाई स्थल पर काशन बोर्ड या सांकेतिक चिह्न नहीं लगाए गए हैं। रात को भी चमकने वाले सांकेतिक बोर्ड भी नदारद हैं। कोई भी दुर्घटना हो सकती है। सपा नेता ने निर्धारित तकनीकी मानकों और शर्तों के मुताबिक काम कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed