फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Congress protest against district administration

अनशनकारियों की अनदेखी पर प्रदर्शन

Wed, 27 May 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 27 May 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
 Congress protest against district administration

जिला महिला कांग्रेस ने प्रशासन द्वारा अनशनकारियों की अनदेखी और केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में मंगलवार को प्रदर्शन किया। अशोक लाट तिराहे पर पीएम मोदी का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर नारे लगाए। इसके बाद मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट केएस पांडेय ने दो दिन में अनशनकारियों की समस्याएं दूर करने का भरोसा दिया।

विज्ञापन


महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान की अगुवाई में सुबह जुलूस के रूप में कार्यकर्ता अशोक लाट पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने झांसी-मिर्जापुर मार्ग जाम कर दिया। सीमा खान ने कहा कि नरैनी, महोबा सहित कई गांवों के लोग अपनी समस्याओं को लेकर एक सप्ताह से अशोकलाट पर अनशन कर रहे हैं।
विज्ञापन


कोई अधिकारी उनका हाल लेने नहीं पहुंचा। 48 डिग्री तापमान में अनशनकारियों की हालत बिगड़ रही है, लेकिन कोई अधिकारी उनका हाल जानने नहीं पहुंचा। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सड़क जाम की सूचना पर प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दो दिन में सभी अनशनकारियों की समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने रास्ते की मांग को लेकर अनशन कर रहे नरैनी क्षेत्र के लोगों का अनशन तुरंत तुड़वाया। महोबा की दुराचार पीड़ित किशोरी के परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम खोला।

इससे पूर्व जिला महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल को विफल बताते हुए पीएम नरेंद्र मोदी का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। सीमा खान ने कहा कि सूटबूट वालों की सरकार झूठे वायदे कर सत्ता पर आ गई।

उन्होंने महंगाई पर भाजपा की केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उनके साथ नाजिया, शन्नो, शाजिया, बिस्मिल्ला, शहाना, रसीदा, जन्नो, विमला, सबीना, मुन्नी, लीला, सायरा, लक्ष्मी, रईसा, बेटी बाई, सितारा, रोशनी, कैलशिया, मीनू, हसीना, मीरा, जहांआरा, अफसाना, शकुंतला आदि महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

अनशनकारी किशोरी की हालत बिगड़ी
बांदा। अशोक लाट पर 5 मई से अनशन कर रही किशोरी की हालत मंगलवार को बिगड़ गई। सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी सदर एके पुष्कर और सीओ सिटी विनोद सिंह ने उसे जिला अस्पताल भेजा। फिलहाल यहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई।


बबेरू निवासी महिला दुराचार पीड़ित अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए 5 मई से अशोक लाट पर क्रमिक अनशन पर बैठी है। उसका कहना है कि पिछले वर्ष अक्तूबर में दबंगों ने बेटी का अपहरण कर दुराचार किया था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली, पर चार आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

ये पीड़ित परिजनों को जानमाल की धमकी दे रहे हैं। उधर, अस्पताल में भर्ती कराने के बाद अफसरों ने किशोरी की दोबारा सुध नहीं ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed