फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Congress opposes tax hike on petrol and diesel

कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल पर टैक्स वृद्धि का किया विरोध

Tue, 17 Mar 2020 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Congress opposes tax hike on petrol and diesel
कलक्ट्रेट के पास अशोक लाट में प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : BANDA
बांदा। पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क की वृद्धि के खिलाफ और ओला बारिश से फसलों को नुकसान का मुआवजा देने की मांग लेकर सोमवार को कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। प्रशासन के जरिये राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

सोमवार को कांग्रेसियों का जत्था जिला कार्यालय से जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचा। यहां केंद्र और राज्य सरकार विरोधी नारे लगाए। जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इसमें कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर 3 रुपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क बढ़ा दिया है, जबकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार कमी आ रही है।
विज्ञापन

देश के उपभोक्ताओं को इसका लाभ देने के बजाय सरकार अपना खजाना भर रही है। यह निंदनीय है। कांग्रेस ने ओला और बारिश प्रभावित किसानों का वास्तविक और निष्पक्ष सर्वे कराकर उन्हें पर्याप्त मुआवजा देने और जान गंवाने वाले किसानों के आश्रितों को 10-10 लाख रुपये देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, शहर अध्यक्ष पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, युवा कांग्रेस नेता केशव पाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सद्दाम खां, सीमा खान, अशरफ उल्ला, राजेश गुप्ता, रामहित निषाद, मकसूद अहमद, संतोष द्विवेदी, राकेश सिंह, केपी सेन, शब्बीर सौदागर, अशोक वर्धन, सुखदेव गांधी, कुतैबा जमां, हिप्पी चौरसिया, पवन देवी, कुलदीप मिश्रा, वारिस अली, गीता रानी, इरफान, मुन्नी, महेंद्र वर्मा भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed