फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Congress members planted paddy seedlings in the waterlogged area.

Banda News: कांग्रेसियों ने जलभराव में रोपे धान के पौधे

Fri, 21 Aug 2026 11:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 21 Aug 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Congress members planted paddy seedlings in the waterlogged area.
फोटो-14- जलभराव के विरोध में सड़क में धान रोपते कांग्रेसी। स्रोत:संगठन
बांदा। शहर में जलभराव की समस्या को लेकर जिला महिला कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने अलीगंज स्थित गोल कोठी रोड पर बारिश के बीच सड़क पर धान के पौधे रोपे। उन्होंने नगर पालिका और सरकार के खिलाफ विरोध जताया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच पौधे लगाने को लेकर काफी देर तक जद्दोजहद होती रही।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बताया कि शहर के कई वार्डों में भीषण जलभराव की स्थिति है। बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका के दावे जलभराव के कारण खोखले साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल तो भेजा गया लेकिन महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी नहीं थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पुरुष पुलिसकर्मी महिलाओं के हाथों से धान के पौधे खींचते नजर आए। उन्होंने जिला प्रशासन और नगरपालिका परिषद को चेतावनी दी कि बारावफात त्योहार से पहले जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो महिला कांग्रेस सड़क जाम कर प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में असमत जहां, सीमा बाबी, सुनीता, रामकली, रेनू, अभिलाषा, प्रियंका द्विवेदी,आकाश दीक्षित, तौफीक शेख, अधिवक्ता सत्यप्रकाश द्विवेदी, कालीचरण निगम समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed