फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   congress ka pradersan

मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Fri, 11 Jun 2021 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
congress ka pradersan
मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
विज्ञापन

बांदा। पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस ने पेट्रोल पंपों में धरना देकर प्रदर्शन किया। पेट्रोल पंपों की सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस लगा दी गई। कांग्रेसियों का जत्था ईंधन में अंधाधुंध बढ़ोतरी के खिलाफ नारे लिखीं तख्तियों और झंडे के साथ नारे लगाता हुआ पीली कोठी स्थित पेट्रोल पंप पहुंचा। यहां पहले से ही भारी संख्या में पुलिस तैनात थी। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि पांच महीनों में ईंधन के दाम 43 बार बढ़ाए गए हैं। लोग महामारी से त्रस्त हैं और पेट्रोल 100 रुपये लीटर बिक रहा है। इसका असर अन्य वस्तुओं पर भी सीधा पड़ा है। धरना प्रदर्शन में महिला अध्यक्ष सीमा खान, प्रदेश अल्पसंख्यक सचिव अल्तमश हुसैन सहित आकाश दीक्षित, पवन देवी, कुतैबा जमां, कुलदीप मिश्रा, शनी पटेल, संतोष द्विवेदी, अशरफ उल्ला, केपी सेन, राघवेंद्र श्रीवास्तव, सुनील कुशवाहा, रेखा वर्मा, अल्लारक्खू, सुखदेव गांधी, पंकज हरिओम, इरफान आदि शामिल रहे। (संवाद)

निरीक्षक शालनी ने कुकुवाखास में आरोपी मान सिंह निषाद को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 10 लीटर देसी शराब व लहन मिला। (संवाद)
हा है। कोई क्रम न होने के कारण अफरातफरी का आलम है। आरोप लगाया कि केंद्र प्रभारी मनमानी कर रहे हैं। भाकपा नेताओं ने किसानों का गेहूं खरीदने और बोरों की पर्याप्त व्यवस्था आदि की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed