{"_id":"609c15dc8ebc3e374e680c03","slug":"commissioner-seen-arrangements-in-banda-baberu-banda-news-knp628075399","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा-बबेरू में आयुक्त ने देखीं व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा-बबेरू में आयुक्त ने देखीं व्यवस्थाएं
विज्ञापन
बांदा/बबेरू। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने बुधवार को जिला अस्पताल और बबेरू सीएचसी और वहां स्थित कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण किया।
आयुक्त दोपहर को जिला अस्पताल पहुंचे। यहां स्टोर, दवा वितरण केंद्र आदि का निरीक्षण किया। मरीजों से बातचीत की।
सीएचसी में वैक्सीनेशन सेंटर और जांच केंद्र का मुआयना किया और व्यवस्थाओं के बारे में पूछताछ की। यहां के बाद आयुक्त ने कस्बे में कंटेनमेंट जोन घोषित राघव थोक व शृंगार थोक का जायजा लिया।
निर्देश दिए कि जिन संक्रमितों के घरों में सिर्फ एक शौचालय है, उन्हें गांव के स्कूल में रखा जाए। मास्क, सैनिटाइजेशन और सामाजिक दूरी पर जोर दिया। एसडीएम महेंद्र प्रताप, सीओ सियाराम, चिकित्साधिकारी डॉ. रामनरेश पटेल सहित आसिफ अली आदि उपस्थित रहे।